सेक्स के लिए दबाव बनाती, पैसे भी देती थी,आंगनबाड़ी वर्कर के हत्यारे जूतों से पकड़े गए

वाराणसी के शिवपुर में 11 दिसंबर को महिला आंगनबाड़ी वर्कर की लाश मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी हत्या करने वाले दंपती को अरेस्ट किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे महिला के साथ काफी सालों से संबंध थे। वो सेक्स करने के लिए मुझ पर दबाव बनाती थी। इसके बदले में पैसे भी देती थी। महिला धमकी देती थी कि अगर मेरे साथ में सेक्स नहीं किया तो जान से मार दूंगी। पुलिस से पकड़वा दूंगी। काफी परेशान होने के बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। पुलिस ने आरोपी दंपती की अरेस्टिंग के लिए 200 सीसीटीवी खंगाले। दंपती की पहचान आरोपी पति के जूतों से हुई।

शिवपुर के लच्छिमनपुर में 11 नवंबर की सुबह महिला आंगनबाड़ी वर्कर की खून से लथपथ लाश घर के कमरे में मिली। पति ने पुलिस को बताया- घटना के समय पत्नी घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे मैं घर लौटा तो दरवाजा खुला हुआ था। घर में पत्नी नहीं दिख रही थी। एक कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसे खोला तो खून से सनी पत्नी की लाश पड़ी देखी। मेरी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी दौड़ते हुए पहुंचे। हत्या की सूचना पुलिस को दी।

मैं दूध सप्लाई के बिजनेस से जुड़ा हूं। रोज की तरह गुरुवार सुबह 5 बजे वह दूध के पैकेट लेने घर से निकला था। पत्नी भी बाइक तक मुझे छोड़ने घर से बाहर आई थी। मेरे जाते समय वह घर में झाड़ू लगा रही थी। हत्या के बाद महिला की खून से सनी फोटो खींची पुलिस को बॉडी के पास महिला का मोबाइल पड़ा मिला था। पति की मदद से लॉक ओपन करने पर चौंकाने वाला फैक्ट सामने आया। कातिल ने हत्या करने के बाद महिला की खून से लथपथ फोटो भी खींची थीं। फिर मोबाइल को वहीं छोड़कर भाग गया था।

आंगनबाड़ी की महिला वर्कर बनारस के खजुरी केंद्र पर तैनात थी। उसका मायका भी वहीं था। हालांकि, वह अपने पति के साथ लच्छिमनपुर में रहती थी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। पुलिस ने फोरेंसिक सबूत जुटाने के साथ पति के फिंगर प्रिंट के सैंपल भी लिए थे। महिला की सिर पर किसी भारी चीज से वार किए गए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस ने हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल मोहित यादव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बोला- सेक्स के लिए दबाव बनाती थी महिला एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया- मोहित पहले आंगनबाड़ी वर्कर के घर के पास किराए से रहता था। तभी से दोनों में अवैध संबंध थे। एक साल पहले मोहित ने अंजलि से लव मैरिज कर ली। इस शादी का आंगनबाड़ी वर्कर ने विरोध भी किया था। इसके बाद वह दोनों वहां से दूसरी जगह रहने लगे थे। आंगनबाड़ी वर्कर उसको लगातार धमका रहती थी। इसलिए वह परेशान रहता था। अपनी पत्नी को भी इसके बारे में सब बता दिया। वह आंगनबाड़ी वर्कर से पीछा छुड़ाना चाहता था। लेकिन वह लगातार इस पर सेक्स के लिए दबाव बनाती थी।

मोहित ने बताया- मैं महिला से कई महीनों से दूर था। दूर रहना चाहता था। लेकिन वह जबरन बुलाती थी। कई बार इसके लिए रुपए भी दिए। मना करने पर धमकी भी देती थी। उससे दूरी बना रहा था, लेकिन वह मुझे सेक्स के लिए टॉर्चर कर रही थी। इसी टॉर्चर से तंग आकर मैंने अपनी पत्नी के साथ हत्या की प्लानिंग की। उसके पति का दूध का कारोबार था। वह सुबह दूध लेने के लिए जाता था। इस समय वह घर में अकेली रहती थी। मैं मेरी पत्नी गुरुवार सुबह उसके घर के पास गए। मेरी पत्नी और हमने आधे घंटे तक रेकी की। इसके बाद दही लेने के बहाने मेरी पत्नी ने दरवाजा खुलवाया। मेरी पत्नी अंदर गई, पीछे मैं भी चला गया।

पीछे से पहले उसका गला रेत दिया। इसके बाद सिलबट्टे से सिर कूच दिया। इसके बाद लगे कि चोरी हुई है, इसलिए अलमारी में रखे 2 लाख के गहने और 73 हजार से अधिक रुपए भी उठा लिए। और वहां से भाग गए। जूतों से पकड़ा गया आरोपी। एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया- घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने 200 सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोनों पति-पत्नी को उस समय लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा। इनकी गिरफ्तारी में फोरेंसिक क्लू मददगार बने। घर में मिले जूतों के निशान का प्रेशर काफी कम था।

इसी आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी में घर से निकलते हुए दो पति-पत्नी दिखे। जिसमें पति काफी पतला था। ये लोग सुबह 7 बजे घर गए। इसके बाद 8 बजे घर से बाहर निकले। निकलते समय इनके हाथ कुछ सामान भी था। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को उठाया। पूछताछ में पहले इन लोगों ने इनकार किया। बाद में ये लोग भागने लगे। सख्ती से पूछने पर दोनों पति मोहित और पत्नी अंजलि ने जुर्म कबूल लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000