दूल्हे के साथ हुई हिंसक: दुल्हन के भाई ने बेरहमी से की दुल्हे की पिटाई: लहूलुहान हालत में पड़ा मिला दूल्हा

डूंगरपुर के बलवाड़ा गांव में शादी से पहले दुल्हन के भाई ने दूल्हे की बेरहमी से पिटाई कर डाली।  हमले में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसके बाद शादी रद्द कर दी गई। फिर बारात बिना फेरे वापस लौट गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बलवाड़ा गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां रस्में पूरी होने से पहले ही बारात को वापस लौटना पड़ा।

दूल्हे के साथ हुई हिंसक मारपीट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी तत्काल रद्द कर दी गई। जानकारी के अनुसार, पाटिया बलिचा गांव से विजेश की बारात बलवाड़ा पहुंची थी।  जयमाला के बाद मंडप पर सात फेरे होने थे।  मगर तभी दुल्हन का भाई वहां कुछ अज्ञात लोगों को लेकर पहुंचा। दूल्हे को मंडप से उठाकर कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां उसने दूल्हे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना से बारातियों में दहशत फैल गई।

लहूलुहान हालत में पड़ा था दूल्हा

बारात में शामिल कनकमल ने बताया कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि दूल्हा मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल दूल्हे को तुरंत डूंगरपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। बाद में दूल्हे को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दोनों परिवारों में तनाव का माहौल

दूल्हे की गंभीर चोटों को देखते हुए दोनों परिवारों में तनाव और सदमे का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख शादी समारोह को तुरंत रद्द करने का फैसला लिया गया। बिना फेरे हुए ही बारात को वापस अपने गांव लौटना पड़ा। इस घटना से शादी में शामिल मेहमान भी हैरान रह गए।

मामले को लेकर दूल्हा पक्ष ने डूंगरपुर कोतवाली थाने में दुल्हन के भाई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना ने क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000