अपराधउत्तरप्रदेशहरदोई जाति प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल By Pratibha Rajdar Last updated Sep 30, 2024 559 हरदोई। तहसील सवायजपुर में तैनात एक लेखपाल द्वारा जाति प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को एसडीएम ने संज्ञान में लेते हुए लेखपाल पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार तहसील सवायजपुर की ग्राम सलोनी पोस्ट सराय राघव थाना पाली निवासी आमीन पुत्र धन्ना अपनी पत्नी के मायके की जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सवायजपुर तहसील के पिथनापुर नगरिया गांव के लेखपाल नैमिष नंदन के पास कई दिनों से चक्कर काट रहे थे। लेकिन लेखपाल कोई न कोई बहाना बना कर उन्हें टाल देते थे। शनिवार को हरपालपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में वह जाति प्रमाण पत्र के लिए नैमिष नंदन हल्का लेखपाल नैमिष नंदन के पास आया तो उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लिए पांच सौ रुपये की मांग करते हुए कहा कि अभी तुरंत वह उसकी पत्नी के कागज तैयार करके दे देगा। आमीन ने कहा कि वह एक गरीब किसान है उसने 500 रुपये न होने की असमर्थता जतायी तो लेखपाल का पारा गरम हो गया। आखिरकार उसने लेखपाल को 100 रुपये दे दिए तो लेखपाल ने शेष रुपये बाद में देने को कहा। 559 Share