बीच सड़क पर स्कूली छात्रा से छोड़छाड़ करते पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सिपाही को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप सस्पेंड करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। बताया है कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

निलंबित करते हुए सिपाही को किया गया गिरफ्तार…

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की बताई गई है, जबकि इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ की मोहनलालगंज कोतवाली में शहादत अली हेड कांस्टेबल है। लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक ने बताया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए, हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज…

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि हेड कांस्टेबल शहादत अली को लखनऊ में एक नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने के आरोप में निलंबित किया गया है। पुलिस ने खुद से आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में पोक्सो की धाराएं भी लगाई गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूल यूनिफॉर्म में थी नाबालिग छात्रा…

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में जा रही हैं। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी अपनी स्कूटी से साइकिल सवार छात्रा के पास आता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। छात्रा उसका विरोध करती है। शोर मचा देती है। इसके बाद आसपास के लोग आरोपी पुलिसकर्मी को फटकार लगाते हैं।

अधिकारी बोले- सख्त कार्रवाई होगी…

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में संज्ञान लिया गया है। आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000