एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बार फिर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। यहां पर बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा के कार्यालय में नियुक्त सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की शाम को विजिलेंस की टीम ने उसे एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उसका चालान किया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास से किया ट्रैक…

बता दें कि शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया। यह रिश्वत उसने मृतक शिक्षिका का जीपीएफ निकालने के उनके परिजनों से मांगी थी। सहायक लेखाकार को बेसिक शिक्षक कार्यालय गेट के पास से ही गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से वहां काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।

टीम ने आरोपी को ऐसे फसाया जाल में…

विजिलेंस के एसपी मुख्यालय अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि हसनू कटरा निवासी इरफान उल हक की पत्‍नी यासमीन फातिमा मसौधा के कंपोजिट विद्यालय भदोखर में प्रधानाध्‍यापिका थीं। उनके निधन के बाद उन्होंने जीपीएफ राशि निकलवाने के लिए सहायक लेखाकार अमरेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क किया। उसने इसके लिए 1 लाख रुपये रिश्वत मांगी। इस पर इरफान ने विजिलेंस की अयोध्या यूनिट में शिकायत की। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने इस शिकायत की जांच की और इसकी पुष्टि हुई। टीम ने एक प्लान बनाया और लेखाकार को रिश्वत देने के लिए बीएसए कार्यालय के पास बुलवाया गया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख की रिश्वत ली तो टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000