ठेकेदार से एक लाख रिश्वत मांग रही BDO को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

जालौन ।उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इस बड़ी कार्रवाई में झांसी से आई विजिलेंस टीम ने कदौरा ब्लॉक की महिला खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रतीमा शाक्य को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गोपनीय जांच के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें 14 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम शामिल रही।

दरअसल, शिकायतकर्ता ने झांसी विजिलेंस टीम को दी लिखित शिकायत में बताया था कि उसकी फर्म “विधान सिद्धार्थ कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर्स” द्वारा जूनियर स्कूल सड़क (इंटरलॉकिंग रोड) का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था और कुल भुगतान 878262 रुपये के बिल की अंतिम किश्त रोकी जा रही थी।

ये है आरोप

आरोप है कि बीडीओ प्रतीमा शाक्य द्वारा अंतिम किश्त जारी करने के बदले में 100000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया किया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि महिला अधिकारी को रंगेहाथ पकड़वाना चाहता है। वहीं, ठेकेदार की शिकायत के अनुसार टीम ने शिकायत की पुष्टि के लिए गोपनीय जांच शुरू की। सभी तथ्यों के सही पाए जाने के बाद 10 दिसंबर को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता से तय की गई रकम 100000 रुपये बीडीओ ने स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी अधिकारी को पुलिस हिरासत में लेकर कदौरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

अभिलेखों की हो रही जांच

विजिलेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने अपनी गोपनीय जांच शुरू की इसके बाद सबूतों के आधार पर BDO को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में ऐसी कार्रवाई लागतार जारी रहेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000