कुशीनगर के मंदिर में पुजारी की हत्या, बिना पंचनामा शव हटाने पर पुलिस पर भड़के ग्रामीण

यूपी के कुशीनगर जिले के अमवा खास गांव में मंदिर आवास में सो रहे 70 वर्षीय साधु बाबा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना थाने से मात्र 1 किलोमीटर दूर हुई। हत्या के बाद पुलिस ने बिना ग्रामीणों को सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बिना पंचनामा और जांच किए बिना ही शव को हटा दिया। जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया। पुलिस ने खून के धब्बों को भी बिना जांच के पानी से धो डाला, जिससे उनकी कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश…

साधु की हत्या से आक्रोशित ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है, लेकिन ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। पूर्व विधायक लल्लू ने कहा कि न्याय के लिए ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

पूर्व विधायक ने उठाए सवाल…

इस घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि बिना पंचनामा शव हटाने और खून के धब्बे धोने की क्या जरूरत थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों को नहीं पकड़ा गया, तो लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000