सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक धीरज ओझा के धुर विरोधी विनोद दुबे, डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण में प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान होना है, उससे पहले जिले में पहले बसपा नेता आशुतोष त्रिपाठी को बसपा से भाजपा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शामिल कराया था, जबकि एक दिन पहले तह आशुतोष त्रिपाठी बसपा उम्मीदवार प्रथमेश मिश्र के साथ चुनाव प्रचार करते देखे गए थे। अचानक बसपा नेता आशुतोष त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा के प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता के पक्ष में ब्राह्मण मतदाताओं का उझान बढ़ा दिखाई दिया। क्योंकि साल-2022 के विधान सभा चुनाव में आशुतोष त्रिपाठी बसपा से प्रतापगढ़ विधानसभा सीट के प्रत्याशी रहे।   

प्रतापगढ़ ने ठाना है, फिर से कमल खिलाना है का बैनर लगाकर डिप्टी सीएम ने भरी प्रतापगढ़ में हुंकार…

एक के बाद एक ब्राह्मण नेता भाजपा में हो रहे हैं,शामिल…

प्रतापगढ़ जिले में आज दूसरे ब्राह्मण नेता विनोद दुबे सहित उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा में शामिल हो गए। विनोद दुबे के पिता रमाकांत दुबे रानीगंज विधानसभा के शिवगढ़ विकास खंड के ब्लाक प्रमुख रहे और जब सीट आरक्षित हो गई तो विनोद दुबे अपने आदमी को चुनाव में खड़ा कर शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख पद कब्ज़ा कर लिया और बतौर प्रतिनिधि बनकर ब्लाक का संचालन किया था। रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा के विनोद दुबे धुर विरोधी माने जाते हैं। साल- 2022 के विधान सभा चुनाव में रानीगंज से समाजवादी पार्टी ने विनोद दुबे को अपना प्रत्याशी बनाया, परन्तु बाद में उनका टिकट काट दिया गया।            

समाजवादी पार्टी छोड़कर विनोद दुबे आज 21 मई, 2024 को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। अब वह भगवाधारी हो गए हैं। हालंकि उनके पिता पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के ख़ास रहे और भाजपा के टिकट से ही शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़कर जीते थे। बाद में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा बसपा में चले गए और फिर सपा में शामिल होकर साल-2012 में रानीगंज से विधायक बने और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने थे। विधान सभा चुनाव-2022 के पहले टिकट की चाहत में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा पुनः भाजपा में शामिल हुए, परन्तु उन्हें टिकट नहीं मिल सका।   

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के लच्छीपुर में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आज ब्राह्मण नेता विनोद दुबे को भाजपा की सदस्यता दिलाई। विनोद दुबे को समाजवादी पार्टी ने साल- 2022 के विधानसभा चुनाव में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से पहले उम्मीदवार घोषित किया था। बाद में विनोद दुबे का टिकट काटकर डॉ आर के वर्मा को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बना दिया था। विनोद दुबे के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता को लाभ मिलेगा।

लोकसभा चुनाव- 2024 में भाजपा के वे लोग संगम लाल गुप्ता से नाराज हैं, जो सांसद की उम्मीदवारी के लिए लाइन लगाये थे और उन्हें जब टिकट नहीं मिला तो वह अपने समर्थकों से क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता को एन-केन-प्रकारेण चुनाव हराने की रणनीति पर काम शुरू किया गया। इसमें सबसे अधिक पट्टी विधानसभा और रानीगंज विधानसभा के लोग शामिल हैं। जबकि प्रतापगढ़ विधानसभा से संगम लाल गुप्ता सांसद निर्वाचित होने से पहले अपना दल एस और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में विधायक रहे।

विश्वनाथ विधानसभा और रामपुर ख़ास में भी संगम लाल गुप्ता का कोई विरोध नहीं हैं। पट्टी विधानसभा और रानीगंज विधानसभा के विरोध की बात भाजपा शीर्ष नेतृत्व के पास गई तो नामांकन के समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से ही भाजपा के गद्दारों को खूब खरी खोंटी सुनाई और यहाँ तक कह दिया कि जिसे विरोध करना हो वह भाजपा से निकल कर सामने आकर विरोध करे। सभी भितरघातियों को चिन्हित कर लिया गया है। चुनाव बाद सबको ठीक कर दिया जायेगा। पट्टी के एक कद्दावर नेता का नाम न लेने से उनके समर्थक जल-भुन गए और उल जुलूल बयाँ देने लगे थे।

भाजपा में इन्हीं भितरघातियों से आहत होकर कल एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता भावुक हो गए और मंच पर ही रोने लगे और भावना में वह जनमानस से सवाल किये कि वह तेली समाज से आते हैं, क्या वह प्रतापगढ़ सांसद इसलिए दोबारा नहीं बन सकते। प्रतापगढ़ में तो कई ऐसे नेता हुए हैं जो चार बार प्रतापगढ़ के सांसद हुए। जनसभा में उपस्थित लोगों में किसी के पास कोई जवाब न था। प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता को जिताने के लिए 16 मई को पीएम नरेन्द्र मोदी जनसभा कर चुके हैं और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी रामपुरख़ास में जनसभा कर जनता से वोट देने की अपील कर चुके हैं। 

आज रानीगंज विधानसभा के लच्छीपुर की जनसभा में संगम लाल गुप्ता के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जनता-जनार्दन से मतदान करने की अपील करने पहुँचे थे। उसी जनसभा में डिप्टी सीएम ने ब्राह्मण नेता विनोद दुबे सहित उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिस समय विनोद दुबे भाजपा में शामिल हुए, उस समय मंच पर भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णांशु ओझा, सांसद उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000