कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर बवाल, दुकानदार और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, कई घायल

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां इसी कड़ी में फतेहपुर जिले के थरियांव कस्बे में गुरुवार को कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना थरियांव गांव चौराहे पर स्थित कुलदीप मौर्य की जलपान की दुकान पर हुई, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई।

दोपहर करीब 11 बजे मलांव गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सहित 10–12 बजरंग दल कार्यकर्ता दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने आए। आरोप है कि सामान लेने के बाद जब वे पैसे दिए बिना जाने लगे, तो दुकानदार कुलदीप मौर्य ने विरोध किया और भुगतान की मांग की। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई।

दुकानदार कुलदीप के अनुसार, संगठन से जुड़े ये लोग पहले भी उधार सामान ले जाते थे और पैसे नहीं लौटाते थे। विरोध करने पर उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा। कुलदीप की पिटाई की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को घेरकर पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थरियांव थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।

दोषियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा ऐसी घटना हुई तो वे सामूहिक विरोध करेंगे। पुलिस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही है ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। बता दें कि, इस तरह के बढ़ते मामलों के कारण समाज में चिंता का माहौल है। इस बढ़ते क्राइम से लोगों में भय का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000