अवैध असलहों का दिखावा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

अमेठी जिले में युवाओं के बीच अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो बनाने का खतरनाक शौक तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक द्वारा बाइक के साथ अवैध असलहा लेकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम अवैध असलहा लहराते हुए बाइक के साथ पोज देता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसे वीडियो और फोटो खिंचवाकर युवक न सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में भय का माहौल भी पैदा कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक अवैध तमंचों और हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं। इससे गांव और आसपास के इलाकों में आम लोगों के बीच डर बना रहता है। लोग खुलकर विरोध भी नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें हथियारबंद युवाओं से किसी अनहोनी का खतरा सताता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। संग्रामपुर थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास दिख रहा असलहा अवैध है या नहीं और उसे कहां से हासिल किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फिलहाल संग्रामपुर थाना पुलिस तेजी से युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होते ही उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस ने युवाओं को सख्त चेतावनी भी दी है कि अवैध असलहों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि युवा वर्ग गलत रास्ते पर जाने से बच सके। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000