बार एसोसिएशन पुरातन सदर प्रतापगढ़ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विवेक दत्त मिश्र "पॉली" और महामंत्री पद पर अजय सिंह हुए निर्वाचित... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ बार एसोसिएशन पुरातन सदर तहसील प्रतापगढ़ में अध्यक्ष पद पर विवेक दत्त मिश्र “पाली” ने मारी बाजी By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 14, 2024 611 प्रतापगढ़। बार एसोसिएशन पुरातन सदर तहसील प्रतापगढ़ में महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी चुनाव से पहले ही निर्विरोध हो चुके थे, आज सदर तहसील में बार एसोसिएशन पुरातन सदर प्रतापगढ़ का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद हेतु चुनाव मैदान में विवेक दत्त मिश्र “पॉली” और राजेश कुमार के बीच संघर्ष हुआ। फिलहाल अध्यक्ष पद के चुनाव में एक तरफा मतदान हुआ। कुल 441 मत पड़े जिसमें 371 मत विवेक दत्त मिश्र “पॉली” मिला और उनके प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को 50 मत मिला। 20 मत अवैध रहे। फिलहाल सुबह से ही अधिवक्ताओं में मतदान के प्रति जोश देखते ही बन रहा था। चुनाव कमेटी और संरक्षक मण्डल के कई पदाधिकारी सदर तहसील के हॉल में आसीन दिखें। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी “निःशुल्क” जी कर रहे थे। वह तहसील के अधिकारियों सही चुनाव में सहयोग कर सभी साथियों के प्रति आभार जता रहे थे। बार एसोसिएशन पुरातन सदर प्रतापगढ़ के परिणाम के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर जश्न मनाया… समाचार 611 Share