प्रयागराज में धड़ाम हुआ वोटिंग रेट, अतीक-अशरफ की हत्या के बाद यह पहला चुनाव है जिसमे सिर्फ 31 फीसदी हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण में 4 मई को हुए मतदान में प्रयागराज शहर वोटिंग परसेंटेज में सबसे पीछे रहा। प्रयागराज में मात्र 31.45 फीसदी वोटिंग हुई। नगर निगम के 100 वार्डों के 1180 बूथों पर कुल 15 लाख 69 हजार 774 मतदाताओं में से मात्र 4 लाख 94 हजार 471 वोट ही पड़े। वहीं, जिले की कुल 8 नगर पंचायतों में शहरी क्षेत्र के मुकाबले बेहतर वोटिंग हुई। नगर पंचायतों का कुल वोटिंग परसेंटेज 58.08 % रहा है।प्रयागराज में 24 फरवरी उमेश पाल हत्याकांड और 15 अप्रैल को अतीक अहमद-अशरफ हत्याकांड और बदले माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी थी। लेकिन शहरी मतदाताओं में मतदान को लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखा। नगर निगम में पहली बार बने 20 नए वार्ड और पुराने 80 वार्डों के मोहल्लों में हुए नए परिसीमन से पुराने वोटरों की काफी फजीहत हुई। अधिकांश बूथों पर ये शिकायत मिली थी कि पीठासीन अधिकारी की सूची में मतदाता का नाम दर्ज नहीं था। वहीं दूसरी तरफ एक ही परिवार सदस्यों का नाम अलग-अलग बूथों पर था, जिनकी दूरी काफी अधिक थी।

शहरी क्षेत्र में लगी थी ईवीएम मशीन…

प्रयागराज नगर निगम के 354 मतदान केंद्रों के लिए 1180 बूथों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ लेकिन मतदान शुरू होते ही लगभग 60 बूथों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत आई। सेक्टर मैजिस्ट्रेट और जोनल मैजिस्ट्रेट ने टेक्निकल स्टाफ भेजकर दिक्कत दूर करवाई। वहीं 25 ईवीएम बदलने भी पड़े थे। नगर निगम क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के बूथों पर कुछ जगह फर्जी मतदान की शिकायत मिली। कुछ फर्जी आधार कार्ड भी मिले। अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं कहासुनी नोकझोंक की भी शिकायतें मिली लेकिन कुल मिलाकर प्रयागराज में निकाय चुनाव 2023 सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000