उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की दस लोकसभा सीटों पर होगा आज मतदान, 100 उम्मीदवारों की किस्मत का 1.89 करोड़ मतदाता करेंगे, फैसला

लखनऊ। लोकसभा के चुनाव में तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की दस लोगों सीटों पर आज मंगलवार को मतदान होगा। सम्भल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं,आंवला और बरेली लोकसभा के 1.89 करोड़ मतदाता 100 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें आठ महिलाएं भी हैं।

तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 13 उम्मीदवार बरेली और सबसे कम सात उम्मीदवार फिरोजाबाद लोकसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल- 2019 के चुनाव में इन दस लोकसभा सीटों में से आठ पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत दर्ज की थी।

सभी लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक होगा। जो भी मतदाता शाम छः बजे उपस्थित रहेंगे वे मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदान के लिए 20,415 पोलिंग बूथ व 12,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 4390 संवेदनशील हैं। लोकसभा में हैं। सबसे अधिक मतदाता 20 लाख, 72 हजार, 685 लोकसभा सीट पर हैं और सबसे कम एटा लोकसभा सीट पर 17 लाख, 524 मतदाता हैं।

मतदान के लिए 25,819 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 25,819 बैलेट यूनिट और 27,597 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। तीसरे चरण में 370 आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 79 ऐसे बूथ हैं जिसका पूरा प्रबंधन महिलाएं करेंगी, जबकि 39 का युवा और 47 का दिव्यांग।

मतदान पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग ने तीन विशेष प्रेक्षक, 10 सामान्य, छह पुलिस प्रेक्षक व 14 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 1887 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 241 जोनल मजिस्ट्रेट, 668 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2859 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। 10,208 पोलिंग बूथ (50 प्रतिशत) पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिसकी निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग तीनों स्तर पर की जाएगी। इसके अलावा 3503 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000