वृंदावन को मिलेगी सबसे बड़ी सौगात,सिक्सलेन बाईपास और सिग्नेचर ब्रिज,ब्रजवालों की चांदी ही चांदी

मथुरा। वृंदावन को सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है।नेशनल हाईवे-19 और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए सिक्सलेन बाईपास का निर्माण होगा।इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी।दिल्ली और आगरा की ओर से आने वाले पर्यटक अब शहर के भीतर घंटों जाम में नहीं फसेंगे।

सिक्सलेन बाईपास नेशनल हाईवे-19 पर जैंत से शुरू होकर रामताल और वृंदावन के यमुनापार क्षेत्र से होते हुए सीधे यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 101 पर जाकर मिलेगा।इसके बनने से भारी वाहन और बाहर से आने वाले श्रद्धालु शहर के व्यस्ततम रास्तों पर जाए बिना सीधे एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे।इसके निर्माण में कुल 1645.72 करोड़ रुपये खर्च होगा,इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कराएगा।

वृंदावन में यमुना नदी पर 400 करोड़ रुपये की लागत से सिग्नेचर ब्रिज बनेगा।यह यमुना पर 1.5 किलोमीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा होगा।इसे जर्मन तकनीक पर केबल और बॉक्सेस से बनाया जाएगा।ब्रिज के साथ एक एलिवेटेड रोड भी जुगलघाट तक बनाया जाएगा,जिससे श्रद्धालु यमुना के घाटों का सुंदर दृश्य देख सकेंगे।

सिग्नेचर ब्रिज वृंदावन बाईपास से होते हुए वृंदावन परिक्रमा मार्ग पहुंचने वाले श्रद्धालुओं काे यमुना के घाट की खूबसूरती का अहसास कराएगा। शाम को ब्रिज की लाइटें देखने के लिए श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाएंगे। इसके बनने से आसपास के गांव की सूरत बदल जाएगी और वहां विकास को पंख लगेंगे। काशी की तर्ज पर सिग्नेचर ब्रिज के बनाए जाने की प्रकिया जल्द ही शुरू होने वाली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000