विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

बेटे आदित्य की राजनीति में स्थायित्व लाने के लिए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, शिवपाल यादव

शिवपाल यादव अपने बेटे आदित्य यादव और समर्थकों के साथ जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं,सूत्रों के मुताबिक वह 19 अप्रैल को भाजपा की सदस्यता लेंगे,इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहेंगे… 

पल-पल भतीजे अखिलेश यादव से अपमानित होने के बाद अब सपा में शिवपाल यादव को हो रही है,घुटन...
मुलायम सिंह यादव की तरह अपने बेटे आदित्य को अपने जीवन काल में शिवपाल यादव भी राजनीति में स्थायित्व प्रदान करना चाहते हैं…

 

लखनऊ। 19 अप्रैल को शिवपाल यादव, उनके बेटे आदित्य यादव बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं, शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपनी सभी इकाइयां भंग कर दी हैं, साथ ही प्रवक्ताओं की कमेटी भी भंग कर दी गई है, शिवपाल यादव के आदेश के बाद ये सभी कमेटियां भंग हुई हैं, आशा ब्यक्त किया जा रहा है कि शिवपाल यादव अपने बेटे और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो शिवपाल यादव अपनी पार्टी प्रसपा (लोहिया) का विलय भाजपा में कर देंगे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपाल यादव 19 अप्रैल को भाजपा में शामिल होंगे। शिवपाल के साथ ही उनके बेटे आदित्य यादव भी पार्टी की सदस्यता लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिवपाल यादव और उनके बेटे आदित्य 19 अप्रैल को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक भी शामिल होंगे। जिस दौरान शिवपाल भाजपा की सदस्यता लेंगे उस दौरान कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी भी वहां रह सकती है। फिलहाल अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान शिवपाल यादव या फिर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के माध्यम से भंग कराई प्रसपा (लोहिया) की कार्यकारिणी… 

भाजपा में हो सकता है, शिवपाल यादव की पार्टी का विलय...
शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी की सभी इकाइयां अपने बेटे व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव से भंग कराई…

 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की ओर से शुक्रवार को ही अपनी राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव की ओर से यह पत्र जारी किया गया था। जिसके बाद से ही एक बार फिर इन कयासों को बल मिला कि शिवपाल यादव ने ये कदम भाजपा में शामिल होने को लेकर ही उठाया है। ज्ञात हो कि बीते दिनों शिवपाल यादव की ओर से कहा गया था कि वह ‘उचित समय’ जल्द ही आने वाला है, जिसका सभी को इंतजार है। जिसके बाद जब प्रसपा की ओर से कार्यकारिणी को भंग किया गया तो सभी को ये लगा कि वह उचित समय अब आ चुका है। शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच नाराजगी काफी लंबे समय से देखने को मिल रही थी। नाराजगी के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि शिवपाल जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। हालांकि अब इसको लेकर यह जानकारी सामने आई है। 

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000