अपने ही विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी की ग्रेच्‍युटी पेमेंट के लिए ले रहा था घूस, रंगे हाथ गिरफ्ता

गोरखपुर में सिंचाई विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी के ग्रेच्युटी भुगतान के लिए घूस ले रहे सिंचाई विभाग के लिपिक को मंगलवार को दोपहर बाद एंटी करप्शन टीम ने विभाग के बाहर चाय की दुकान से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लिपिक पर कैंट थाने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के तितरिया गांव निवासी इंद्रेश सिंह, सिंचाई विभाग में हेल्पर पद पर नौकरी करते थे।

31 दिसम्बर 2024 को विभाग से सेवानिवृत्त हुए इंद्रेश अपनी ग्रेच्युटी के भुगतान को लेकर पिछले डेढ़ महीने से विभाग में दौड़ लगा रहे थे। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए उनसे पांच हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। जिस विभाग में इतने वर्षों तक नौकरी की उसी विभाग में घूस मांगे जाने से इंदेश सिंह आहत थे। उन्होंने एंटी करप्शन टीम से सम्पर्क किया। पूरी जानकारी के बाद एक ट्रैप टीम का गठन हुआ। मंगलवार को ट्रैप टीम के इशारे पर इंद्रेश सिंह पैसा लेकर रेलवे स्टेशन स्थित सिंचाई विभाग खंड एक कार्यालय पर पहुंचे।

उनकी ओर से जानकारी देने के बाद लिपिक ऋषिनंदन गौड़ अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम कार्यालय के पास चाय की दुकान पर आ गया। डील के मुताबिक इंद्रेश ने जैसे ही ऋषिनंदन के हाथ में पांच हजार रुपये पकड़ाया, पास ही में मौजूद एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने रुपये के साथ लिपिक को रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपित लिपिक को कैंट थाने ले जाया गया, जहां केस दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। आरोपित ऋषिनंदन को मृतक आश्रित पर नौकरी मिली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000