मातम में बदली शादी की तैयारियां, हल्दी की रस्म के दौरान ढही दीवार दो मासूम सहित छह लोगों की हुई मौत

यूपी के मऊ में घोसी कस्बा के अस्करी स्कूल के पास शुक्रवार को दिन में तीन बजे चहारदीवारी काल बन गई। हल्दी की रस्म अदायगी करने जा रही भीड़ पर अचानक हाता की दीवार ढह गई। इसकी वजह से दो मासूमों सहित छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 36 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला व आजमगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर आला अफसर व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी से दीवार का मलवा हटाकर लोगों को बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी अरुण कुमार व एसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकलवा कर तुरन्त जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद जिला अस्पताल मे टीम लगाकर इलाज करने का निर्देश दिया और घायलों पर नजर बनाए रखें। सूचना के बाद आइजी अखिलेश कुमार भी घायलों का हाल चाल लेने प्रकाश हास्पिटल पहुंच गए।

धूमधाम से चल रही थीं शादी की तैयारियां, हाता की पुरानी दीवार ढही… 

घोसी कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड निवासी ब्रजेश कुमार गुप्ता के बेटे बालेंदु गुप्ता की शादी बलिया जनपद के जलीनगंज निवासी पूजनचंद गुप्ता की बेटी अनुजा गुप्ता से तय है। बीते 6 दिसंबर को तिलक समारोह था। ऐसे में ब्रजेश कुमार गुप्ता के नात-रिश्तेदार सारे घर पर जुटे थे। घर में खुशियां का माहौल था। शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही थीं। शुक्रवार को दिन में तीन बजे महिलाएं हल्दी की रस्म अदायगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान कस्बे के अस्करी स्कूल के समीप वाजिद खान के हाता की पुरानी दीवार अचानक उनके ऊपर ढह गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

चार मह‍िलाओं सह‍ित छह लोगों की मौत…

आस-पास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किए। प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसमें चार महिलाएं मृत मिली। दो मासूम की भी मौत हो गई है। इस प्रकार कुल छह लोगों की मौतें शामि हैं। घायल लोगों में 10 काे जिला अस्पताल, सात को प्रकाश हास्पिटल, दो को फातिमा अस्पताल, दो को आजमगढ़ के लाइफ लाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई को वाराणसी रेफर किया गया है। मृतकों में घोसी के बड़गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम सत्यम पुत्र सत्यवान व आजमगढ़ के मड़या निवासी दो वर्षीय अन्नवी पुत्री हंसराज शामिल है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मृत चारों महिलाओं की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000