गर्लफ्रेंड की फोटो डिलीट नहीं की तो बॉयफ्रेंड ने कर दी दोस्त की हत्या, नहर में फेंका शव

ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में एक युवक ने दोस्त की गर्लफ्रेंड का फोटो अपने फोन में रखा था, इसी फोटो को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसमें दोस्त ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। हत्या का यह मामला दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर का है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए थाने में खूब हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर के एक व्यापारी का बेटा वैभव सिंघल 29 जनवरी से लापता था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से लापता होने की शिकायत की। परिजनों ने पुलिस से बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगाई, लेकिन लगभग हफ्तेभर बाद भी पुलिस को वैभव की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने लापता युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया, जिससे दो युवकों के बारे में जानकारी मिली। दूसरी ओर युवक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। हंगामें को देखते हुए पुलिस एक्टिव हुई और पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

आरोपियों ने स्वीकार की है हत्या की बात…

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस को धनौरी से सक्का की ओर जाने वाले रास्ते पर दो युवक आते दिखाई दिए। जब दोनों को रोकने की कोशिश की गई तो पुलिस की गाड़ी देख दोनों खेतों की ओर भागने लगे। इसके बाद पुलिस की टीम भी दोनों का पीछा की। दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भी की जवाबी फायरिंग…

फायरिंग होते देख पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल हुए बदमाश की पहचान 19 वर्षीय माज पठान के रूप में हुई है। वहीं उसके दूसरे साथी बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से मृतक वैभव का मोबाइल फोन मिला है। वहीं एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है। पूछताछ में दोनों ने मान लिया है कि वैभव की हत्या उन्हीं दोनों ने की है।

जानिए आरोपियों ने पुलिस को क्या बताया…

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वैभव और आरोपी माज पठान दोनों दोस्त थे। दोनों के बीच काफी समय से एक लड़की को लेकर विवाद हो रहा था। माज पठान की गर्लफ्रेंड की फोटो वैभव के फोन में थी, जिसे माज डिलीट करवाना चाहता था। इसी को लेकर विवाद बढ़ता गया। जब वैभव ने फोटो डिलीट नहीं की तो इसके चलते माज और वैभव में दुश्मनी हो गई। माज पठान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर पहले ने वैभव को मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000