सैलरी इंक्रीमेंट रोका तो पुलिस कांस्टेबल ने सीनियर अफसर को बेरहमी से पीटा, हुई मौत

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) कांस्टेबल को अरेस्ट किया है। इस आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर अधिकारी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। सीनियर अधिकारी ने उसके वेतन में हुई बढोत्तरी को रोक दी थी और उस पर मर्डर केस दर्ज किया था। यह घटना बुधवार को कल्याण में आरपीएफ हेडक्वार्टर में सुबह 8.30 बजे हुई। आरोपी का नाम पंकज यादव है। उसकी उम्र 40 साल है। मृतक सब इंस्पेक्टर बसवराज गर्ग (उम्र 56) के साथ एक बार दो साल पहले भी उसकी झड़प हो चुकी है। कांस्टेबल का ऐसा मानना है कि बसवराज ने अपने पोजिशन का फायदा उठाते हुए जानबूझ कर उस पर जांच बिठाई और इस बहाने उसकी सैलरी में बढ़ोत्तरी रुकवा दिया। उसकी सैलरी में से सिर्फ बेसिक-पे ही मिल पा रहा था। पिछले दो सालों से इस कांस्टेबल के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई का डंडा चल रहा था। आखिर में वो इन सबसे परेशान हो गया और उसने बेरहमी से अपने सीनियर की पिटाई कर दी।

इस पिटाई में सब इंस्पेक्टर बसवराज गर्ग की मौत हो गई। पंकज यादव अपनी सैलरी में बढ़ोत्तरी के लिए बार-बार कोशिशें कर रहा था, लेकिन कामयाबी नही मिल रही थी। कांस्टेबल के मुताबिक बसवराज उस काम में बार-बार अड़ंगे डाल रहे थे। इससे यादव का गुस्सा आपे से बाहर हो गया। उसने आरपीएफ हेडक्वार्टर में बसवराज गर्ग से हुज्जत की। दोनों में फिर फाइट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल ने बसवराज के सर पर बांस के डंडे से दे मारी और घटनास्थल से फरार हो गया। बसवराज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां सुबह उसकी मौत हो गई। ठाणे पुलिस न इस मामले में आरपीएफ कांस्टेबल पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ और जांच शुरू है। यानी दो सालों से चले आ रहे इस तनाव और विवाद का इतना दुखद अंत हुआ। यह तनाव और विवाद कोई कुछ दिन, हफ्ते या महीने का नहीं था। यह दो सालों से चलता आ रहा था। बढ़ते-बढ़ते यह इस हद तक बड़ा हो गया कि इसका अंजाम एक शख्स की मौत के रूप में सामने आया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000