पुलिस लाइन से लौट रही थी महिला जवान को रास्ते में अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

बिहार के कटिहार जिले में एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH31 भटवाड़ा पंचायत भवन के पास अज्ञात अपराधी एक महिला पुलिसकर्मी प्रभा भारती का खून से लथपथ शव को छोड़ कर फरार हो गए। घटनास्थल के पास से जिंदा कारतूस और खाली खोखा भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जमालपुर की रहने वाली प्रभा भारती छुट्टी में अपने घर जमालपुर मुंगेर गईं थी और वहीं से ही वह नौकरी ज्वाइन करने के लिए कटिहार पुलिस लाइन लौट रही थी। इसी दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH31 भटवाड़ा पंचायत के भवन के पास उनका गोली लगा हुआ शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो किसी ने शव को गाड़ी से लाकर फेंक दिया है। शव को देखने से पता चलता है कि बेहद नजदीक से तीन से चार गोली मारी गई है, स्थानीय लोगों की सूचना पर कोढ़ा थाना पुलिस तुरंत पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इधर मामले पर पुष्टि करते हुए कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार प्राइमा फेसी में निजी कारणों से दुश्मनी की वजह से हत्या की आशंका जताते हुए जल्द अज्ञात अपराधियों को गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं। जबकि सूत्र के हवाले से खबर है कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रभा की करीबी संबंध था और हाल के दिनों में किसी कारण इस रिश्ते में ब्रेक का भी आया था, जिसके बाद प्रभा लड़के पर कई आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन भी दिया था हालांकि इस घटना से उसका कोई संबंध है या नहीं यह फिलहाल कहना जल्दबाजी होगा लेकिन पुलिसिया सूत्र के माने तो पुलिस भी मामले को फिलहाल इसी एंगल से जांच कर रहा है। इस बीच इस मामले को लेकर पुलिस के सामने कई चुनौती भी है कि आखिर मुंगेर जमालपुर से कटिहार पुलिस लाइन तक पहुंचने के दौरान प्रभा के साथ कौन था, वह किस सवारी से किसके साथ कटिहार आ रहे थे और आखिर कोढ़ा के पास सिंह उसका हत्या कर क्यों फेंक दिया गया। इन सारे सवालों के जवाब के बाद ही बिहार पुलिस के इस महिला जवान के हत्या के कारणों से पर्दा उठ सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000