बेटी पैदा हुई तो पिता ने पॉलीथिन में बांधकर कुएं में फेंका पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक पिता ने कुछ घंटे पहले पैदा हुई बेटी को सोमवार रात पॉलीथिन में बांधकर कुएं में फेंक दिया। अगले दिन सुबह लोगों ने कुएं में नवजात का शव देखा। इसकी जानकारी उसके पिता को भी लगी। इस पर वह फिर कुएं के पास पहुंचा और शव को बाहर निकाला। फिर पास में ही एक गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी ने बच्ची की हत्या करने का कारण नहीं बताया है। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरमिटी धौरापारा निवासी यशवंत की पत्नी रंगीला ने सोमवार दोपहर एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे यशवंत ने मां के बगल में सो रही बच्ची को उठाया और एक प्लास्टिक के झोले में डालकर बांध दिया। इस दौरान नवजात छटपटाई, लेकिन यशवंत ने ध्यान नहीं दिया। वह घर से कुछ स्थित कुएं के पास पहुंचा और नवजात को उसी में झोले सहित फेंक दिया।

इसके बाद घर आकर सो गया। बच्ची दंपती की चौथी संतान थी। अगले दिन मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पानी भरने के लिए पहुंचे तो उन्हें प्लास्टिक का झोला कुएं में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसका पता यशवंत को चला तो वह भी मौके पर पहुंच गया। उसने मृत बेटी को कुएं से बाहर निकाला और पास ही में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। यह देखकर लोगों ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि शव उसी की बेटी का था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर उदयपुर थाने से उपनिरीक्षक समरेंद्र सिंह, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार एजाज हाशमी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर सहित चिकित्सक डॉ. प्रीति पैकरा व डॉ. नेहा भगत घटनास्थल पर पहुंचे। नवजात के शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे कई बार पूछताछ कर चुकी है, लेकिन बेटी की हत्या का कारण अभी तक नहीं बताया। पहले से दंपती की तीन संतानें हैं, जिनमें दो बेटे व एक बेटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000