शक में पति ने की पत्नी के हत्या पुलिस ने किया गिरफ्तार... उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा अवैध संबंध के शक को लेकर पति ने की थी पत्नी की हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 12, 2023 438 हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने पहले पत्नी का चुन्नी से गला घोंटा उसके बाद ब्लेड से उसके चेहरे और गले पर वार किए थे। वह गाजीवाला श्यामपुर में किराये के मकान में अपनी पत्नी राधिका के साथ रहता था। बताया कि उसकी पत्नी उसके कहने सुनने में नहीं थी। गलत संगत के कारण अक्सर अन्य लोगों से मिलती जुलती थी। इसलिए गुस्से में आठ अप्रैल की रात को उसने उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। मामले की जांच एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी गई थी। गहनता से जांच पड़ताल में उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद उसे बदायूं से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध 438 Share