पति ने पत्नी संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ा तो तड़पा-तड़पाकर मारा, पहले पिलाई शराब फिर चाकू से काट डाला

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के वंशीपुर नहर में 16 दिसंबर को देवराजपुर निवासी युवक मुन्ना के शव मिलने के मामले में एसपी आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। बताया कि मुन्ना यादव की हत्या गांव के ही राकेश यादव ने किया है। उसने पूछताछ में बताया कि मुन्ना को अपने पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा था। दोनों को भविष्य में ऐसा न करने को लेकर समझाया पर वे नहीं समझे और बार-बार मिलते रहे। जिस पर योजना के तहत मुन्ना को बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

यह है पूरा मामला…

गिरफ्तार राकेश यादव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मृतक मुन्ना यादव को करीब एक महीने पहले आधी रात को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। उसके बाद अपनी पत्नी व मुन्ना यादव को कई बार समझाया था। साथ ही अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ दिन ठीक रहा लेकिन, बाद में किसी न किसी बहाने मुन्ना यादव और उसकी पत्नी के बीच संबंध बनाने की जानकारी मिल रही थी। पत्नी व मुन्ना की इस कृत्य से समाज में परिवार की बदनामी हो रही थी। ऐसे में मुन्ना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

बेटी के जन्म पर पार्टी के बहाने बनाई हत्या की योजना…

कुछ दिन पूर्व मुन्ना यादव की पत्नी पूजा को चहनियां के एक अस्पताल में लड़की पैदा हुई। इधर, राकेश ने मुन्ना को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली थी। सही अवसर पाकर राकेश ने मुन्ना से मिलकर बातचीत कर उसे पिता बनने की बधाई देते हुए सारे मामले खत्म करने की बात कही। बेटी के जन्म पर पार्टी करने के बहाने 16 दिसंबर को अपनी दुकान पर बुलाया। इधर, उसके आने से पहले ही अलीनगर तिराहा सकलडीहा से एक तेज धार वाला चाकू खरीदकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिया।
मौत की पुष्टि होने तक करता रहा चाकू से वार…
शाम करीब 6 बजे मुन्ना यादव उसकी दुकान पर पहुंचा। कुछ देर बाद राकेश अपनी दुकान बंद करके मुन्ना के साथ शराब ठेके पर गया। जहां से दोनों अंग्रेजी शराब व गिलास आदि लेकर बंशीपुर नहर पुलिया पर गए। मुन्ना यादव के पैग में ज्यादा शराब और अपने पैग में नाम मात्र का शराब डालकर पीता रहा। इसके बाद डिग्गी से धारदार चाकू निकालकर नशे में धुत्त मुन्ना के पेट में कई बार चाकू घोंपा और गले पर भी कई वार किए। ज्यादा जोर लगाने से चाकू की मुठिया टूट गई। मौत की पुष्टि के बाद राकेश मौके से फरार हो गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000