पिता का गला दबाकर मारने पर बहन व भांजी ने रोका तो तीनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, कुएं में फेंका तीनो का शव

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में बड़े बेटे ने पिता राम सिंह पटेल (55), बहन साधना देवी (24) और भांजी आस्था (14) को कुल्हाड़ी से काटकर शव को गांव के एक कुएं में फेंक दिया। तीनों शुक्रवार रात से लापता थे। आरोपी बेटे मुकेश कुमार ने 10 बिसवा जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। वहीं, इसी संपत्ति के विवाद में शनिवार दोपहर आरोपी ने अपने छोटे भाई मुकुंद लाल पटेल को गोली मार दी थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया था। पता चला कि घटना के एक दिन पहले मुकुंद के पिता राम सिंह, बहन साधना देवी और भांजी आस्था घर में ताला बंद कर कहीं चले गए। मामले में रविवार को मुकुंद ने बड़े भाई पर आशंका जताते हुए मऊआइमा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि पिता राम सिंह से चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने छोटे बेटे मुकुंद के नाम पर जमीन लिख दी। इसी में से वह 10 बिसवा जमीन अपने नाम करवाना चाहता था लेकिन पिता ने जमीन देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर पिता से वह नाराज हो गया। शुक्रवार रात वह पिता राम सिंह की हत्या करने गया घर गया था। सो रहे पिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया तो बहन साधना और बड़ी बहन किरण की बेटी आस्था ने देख लिया। उन्होंने बीच बचाव किया तो पास पड़ी एक कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी।

कोहरे का फायदा उठाकर शव लगाया ठिकाना

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेट और सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। कोहरे का फायदा उठाकर तीनों के शवों को पास के कुएं में फेंक दिया और फिर शव को छिपाने के लिए उसने कुएं के अंदर पुआल डाल दिया। पुलिस ने आरोपी के मुकेश कुमार पटेल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है। बहरहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पूरे इलाके को सील कर चार घंटे चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी पर मौके पर गंगानगर डीसीपी, एसीपी फूलपुर, एसीपी सोरांव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल के आसपास पूरे इलाके को सील कर मौके पर अग्निनशमन की टीम व गोताखोर बुलाए गए। टीम मौके पर पहुंची कुएं को खंगालना शुरू किया। शाम करीब सात बजे तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। तीनों के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। शव को बाहर निकाला गया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

शादीशुदा मुकेश परिवार से रहता था अलग

पुलिस जांच मे पता चला कि मृतक राम सिंह के दो बेटे हैं। मुकेश कुमार बड़ा जबकि मुकुंद लाल छोटा बेटा है। मुकेश कुमार की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। जबकि राम सिंह के साथ मुकुंद, साधना और किरण की बेटी आस्था रहती थी। राम सिंह मुकेश को पसंद नहीं करते थे। इसलिए गांव का मकान और करीब चार बीघा खेती को उन्होंने मुकुंद के नाम लिख दिया। इसी बात से आरोपी नाराज था। 10 बिसवा जमीन के विवाद में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मुकेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। – कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000