अपराधबिहार पत्नी प्रेमी संग भागी तो पति ने बेटे को पानी में डुबोकर मार डाला: लाश पर 30 मिनट खड़ा रहा निर्दयी पिता By Pratibha Rajdar Last updated Jan 8, 2026 141 बिहार के दरभंगा में 35 साल के चंदन सहनी ने अपने ही डेढ़ साल के बेटे राघव की पानी में डुबाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी गांव के लोगों और चंदन के परिवार को उस वक्त हुई, जब परिवार के लोग उसे ढूंढने के लिए निकले थे। पूछताछ में पता चला कि बेटे को गटर में डुबाकर उसके ऊपर चंदन करीब 30 मिनट तक खड़ा रहा था। जब लोगों ने उसे जबरन पानी से निकाला तो पता चला कि पानी में बच्चे की लाश है। वारदात की जानकारी के बाद चंदन के परिजन ने ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने पर उसे सौंप दिया। परिजनों की शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पोते की मौत के बाद दादा-दादी बेसुध हैं। राघव की दादी का कहना है कि बहू अपने प्रेमी संग भागी तो उसे मारना चाहिए था, पोते को क्यों मार दिया। वो मेरा जिगर का कलेजा था।’ समाचार 141 Share