चचेरी बहन से बात करने से रोका, युवक ने नही माना तो गोली मारकर की हत्या

मेरठ से सटे सरधना के भामौरी गांव के दो युवकों ने कृष्णा ठाकुर (वर्ष-21) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवकों ने चचेरी बहन से बात करने का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात, सीओ, थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी जयसिंह के बेटे कृष्णा ने इसी वर्ष 12वीं पास की थी। आजकल वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार देर शाम बजे कृष्णा दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। अभय के घेर के सामने गांव के मोहित शर्मा और सौरभ ने उसको रोक लिया। सौरभ ठाकुर ने कृष्णा की कनपटी पर गोली मार दी।

मोहित शर्मा ने दूसरी गोली पेट में मार दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर फरार हो गए। खून में लथपथ कृष्णा को परिजन उठाकर सीएचसी ले गए। वहां से रेफर किए जाने के बाद जिला अस्पताल लाए लेकिन वहां से भी डॉक्टरों ने निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में डाक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल और सरधना थाना प्रभारी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

डेढ़ माह पहले भी जताया था विरोध…

कृष्णा के पिता जयसिंह ने बताया कि मोहित उनकी भतीजी से बात करता था। कृष्णा ने डेढ़ माह पहले विरोध जताया था। इसके बाद मोहित ने अपने दोस्त सौरभ के साथ मिलकर कृष्णा पर हमला किया। जयसिंह ने सौरभ के पिता विक्रम से इसकी शिकायत की थी। विक्रम ने भरोसा दिलाया था कि मोहित अब बातचीत करने का प्रयास नहीं करेगा। जयसिंह ने बताया कि भरोसा देने के बाद भी उनके बेटे की हत्या  कर दी। बताया कि मोहित और सौरभ रोजाना नशा करते हैं।

दो बहनों, माता-पिता व दादी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल…

 कृष्णा की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कृष्णा ने इसी वर्ष खेड़ा इंटर काॅलेज से पढ़ाई की थी। कृष्णा दो बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन आरती की शादी हो चुकी है। दूसरी बड़ी बहन कल्याणी की नवंबर में शादी तय हो चुकी है। कृष्णा के पिता जयसिंह गांव से सरधना तक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। कृष्णा की मौत से मां सुषमा, पिता जयसिंह, दादी प्रकाशी, बहन आरती व कल्याणी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद कृष्णा का जन्म हुआ था। हत्यारोपियों ने पूरा घर उजाड़ दिया।

रात को गांव में पुलिस रही तैनात..

 गांव के रात को पुलिस तैनात कर दी गई। मोहित और सौरभ के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की दो टीमें हत्यारोपियाें की तलाश में दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000