प्रेग्नेंट होने पर बॉयफ्रेंड ने कराया अबॉर्शन, छात्रा का डाॅक्टर ने निकाल दिया गर्भाशय, कभी नहीं बन सकेगी मां

बरेली। झुमका गिरने वाले बरेली में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डाॅक्टरों ने एक छात्रा की जिंदगी हमेशा के लिए नरक बना दी। छात्रा के अबॉर्शन के दौरान डॉक्टरों ने उसका गर्भाशय निकाल दिया,जिससे छात्रा की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां छात्रा आईसीयू में भर्ती है।

जानें क्या है पूरा मामला

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब छात्रा को पता चला कि वो 5 महीने की प्रेग्नेंट है तो उसके बॉयफ्रेंड ने फरीदपुर के डीके अस्पताल में अबॉर्शन करवाया,लेकिन इस दौरान डॉक्टरों ने उसका गर्भाशय ही निकाल दिया।अब वह कभी मां नहीं बन पाएगी। वहीं छात्रा की हालत बिगड़ने पर इसकी सूचना जब छात्रा के परिजनों को लगी तो वह उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे। छात्रा के पिता ने इस मामले में गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण और कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

योग शिविर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा

21 जून को विद्यालय में योग शिविर में जाने की बात कहकर छात्रा घर से निकली थी। उसी रात पौने 9 बजे फरीदपुर के डीके अस्पताल से किसी ने फोन करके छात्रा से पिता की बात कराई। छात्रा के पिता उसकी मां के साथ अस्पताल पहुंचे और बेटी को गांव ले गए।हालत गंभीर होने पर 22 जून को छात्रा बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है। जब मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई तो आईजी डॉक्टर राकेश सिंह डीके अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पता चला कि डीके अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने डीके अस्पताल के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि छात्रा का बॉयफ्रेंड अभी भी फरार है।

डॉक्टर समेत 8 लोग हिरासत में

इस मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिस अस्पताल में छात्रा का इलाज हुआ वो फर्जी तरीके से चल रहा था। अस्पताल के डॉक्टर समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवेचना में दो लोगों के नाम सामने आए है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000