बड़ा सड़क हादसा: बरात से लौटते समय बेकाबू होकर पलटी कार, छह की मौत और पांच घायल

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी समारोह से लौटते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, पाली से मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव बरात गई थी। सुबह तड़के बरात से वापस पाली आ रही एक कार आलमनगर मार्ग पर गाजीपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे के दौरान कार में 11 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच लोग घायल बताए जा रहे। हादसे की जानकारी पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतकों में ये हैं शामिल

जितेंद्र (35) पुत्र रघुवीर।

सिद्धार्थ (5) पुत्र जितेंद्र।

आकाश (22) पुत्र रघुवीर।

रामू (25) पुत्र विश्राम निवासी पाली (ड्राइवर)।

जौहरी (40) पुत्र रामलाल।

उदयवीर (18) पुत्र अमरीश।

 

घायलों में ये हैं शामिल

नरेंद्र (18) पुत्र आशाराम।

रंजीत (18) पुत्र रामप्रकाश।

अमन (21) पुत्र रामशंकर ।

परविंद (18) पुत्र रामशरण।

नीरज (17) पुत्र रामशरण।

अनिल (24) पुत्र मूलचंद सकरौली, नीरज की मौसी का लड़का है।

कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी

सीओ शाहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि शादी समारोह से वापस लौटते समय एक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब तीन बजे मंझिला थाना के पास हुआ। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

यहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000