सहारनपुर में भाजपा नेता ने क्‍यों की तीन बच्‍चों की हत्‍या, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की गंगोह पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने 3 बच्चों की हत्या करने वाले अभियुक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता योगेश रोहिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सहारनपुर जिले में शनिवार को अवैध संबंध के शक में भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने अपनी पत्नी नेहा और 3 बच्चों को गोली मार दी जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,  तीनो बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया

अपने तीन बच्चों की हत्या करने वाला BJP नेता गिरफ्तार…

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मामले में पीड़ित महिला नेहा के भाई रजनीश कुमार की तहरीर पर शनिवार को संबंधित धाराओं में गंगोह पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जैन ने बताया कि थाना गंगोह प्रभारी पीयूष दीक्षित ने अभियुक्त योगेश रोहिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी पिस्तौल, 10 कारतूस , एक कारतूस नाल मे फंसा हुआ व 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त योगेश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, उसकी पहली पत्नी का निधन वर्ष 2012 में हो गया था और फिर उसने वर्ष 2013 में नेहा से दूसरी शादी की थी, जिससे तीन बच्चे हुए।

रोहिल्ला ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने परिवार को मार दी है गोली…

रोहिल्ला ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से नेहा का किसी अन्य व्यक्ति से कथित तौर पर अवैध संबंध चल रहा था। रोहिल्ला ने कहा कि काफी समझाने बुझाने पर भी उसकी पत्नी ने उस व्यक्ति से अवैध संबंध को समाप्त नहीं किया था, इसी बात से क्रोधित होकर उसने शनिवार को अपने ही घर में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी नेहा व तीनों बच्चों को गोली मार दी थी और खुद ही पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवान ने बताया कि यह घटना सागाठेड़ा गांव में हुई जब रोहिल्ला ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपने परिवार को गोली मार दी है।

3 बच्चों की हो गई मौत और नेहा का अस्पताल में चल रहा इलाज…

पुलिस के अनुसार घटना में उसकी बेटी श्रद्धा (12) और बेटे देवांश (5) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नेहा (36) और बेटे शिवांश (सात) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में शिवांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और नेहा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गंगोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक किरत सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि मुझे नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई। यह दर्दनाक है।” यह पूछे जाने पर कि क्या रोहिल्ला पार्टी के किसी पद पर थे, सिंह ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता था, लेकिन यहां सवाल यह नहीं है कि आरोपी भाजपा से है या किसी अन्य राजनीतिक दल से, यह घटना अमानवीय है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000