पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। नशे की हालत में पहले शराबी शिक्षक ने स्कूल में उत्पात मचाया, जब घर लौटा तो पत्नी के साथ भी विवाद किया। इन सबसे परेशान पत्नी ने बेलन से गला घोंटकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया, इतना ही नहीं इलाज के लिए एंबुलेंस को भी फोन किया। दरअसल, देवभोग के राजापारा मुहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक सनत सोनवानी, 47 वर्ष की हत्या उसकी पत्नी सीता सोनवानी, उम्र 37 वर्ष ने बेलन से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ 302 आईपीसी कायम कर जेल भेज दिया है। देवभोग थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि सनत सोनवानी पिता रामदास सोनवानी (47), खैरा तुलसी, थाना कुंडा ,जिला कवर्धा का रहने वाला है, जो वर्ष-2013 से देवभोग ब्लॉक में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। मृतक शिक्षक गिरसुल हाई स्कूल में पदस्थ था।

सोमवार की देर रात सनत को उसके किराएदार और पत्नी बेहोशी की हालत में देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इस दौरान डॉक्टर ने जांच कर सनत सोनवानी को डेड घोषित कर दिया। गले और जांघ में चोट के निशान देखकर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। रात से ही पुलिस ने मृतक की पत्नी सीता सोनवानी से पूछताछ शुरू कर दी थी। सुबह हुई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी डॉक्टर ने हत्या की पुष्टि की। तब पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पति आदतन शराबी था, आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद करता था। घटना वाले दिन भी शिक्षक शराब पीकर स्कूल गया था। वहां पहले हंगामा किया, फिर स्कूल के ही कमरे में ही सो गया था। इसी दौरान पत्नी ने मकान मालिक की सहयोग से उसे घर लेकर आई थी। घर आने के बाद फिर से शिक्षक गाली गलौज कर झगड़ा करने लगा। इस दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर घर के बेलन से उसका गला दबा दिया, जिससे पति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000