मुठभेड़ के बाद पुलिस अस्पताल में कराई भर्ती,... उत्तरप्रदेशहमीरपुर पच्चीस हजार के इनामी बदमाश और पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 4, 2023 293 उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार हुआ है। घायल बदमाश पर झांसी की पुलिस ने इनाम घोषित किया था। जो चोरी के मामले वांछित था। राठ कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मंगलवार तड़के मुखबिर से सूचना मिलने पर राठ उरई मार्ग पर गश्त कर रही थी। तभी अमगांव तिराहे पर साधन के इंतजार में खड़े युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने अपना बचाव किया। युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक ने अपना नाम पठानपुरा बजरिया निवासी सोहेब पुत्र सलीम बताया। कोतवाली पुलिस ने घायल को राठ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक के ऊपर झांसी पुलिस द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरसराय में हुई चोरी मामले में वांछित चल रहा था। युवक के ऊपर चोरी, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। अपराध 293 Share