अवैध संबंधों में बाधा बनने पर रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

कानपुर। नौबस्ता में दो दिन से लापता सिक्योरिटी गार्ड की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। अवैध संबंधों में पति के बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से दोनों आरोपितों को पकड़ा। पुलिस को हत्यारोपित के पास से मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी मिल गया है। नौबस्ता के गल्ला मंडी निवासी रविकांत उर्फ नितिन पांडेय गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। करीब एक माह से उनकी पत्नी प्रियंका दोनों बच्चों के साथ नौबस्ता के गंगापुर कालोनी में किराये के मकान में रह रही थी। रविकांत रक्षाबंधन से दो दिन पहले घर आए थे। रक्षाबंधन वाले दिन बहन से राखी बंधवाने के लिए वह परिवार के साथ गल्ला मंडी स्थित अपने घर गए थे, जहां से शुक्रवार शाम चार बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ गंगापुर कालोनी वाले घर के लिए निकले थे। शुक्रवार रात पत्नी ने स्वजन को रविकांत के लापता होने की सूचना दी थी। शनिवार को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई और रविवार को नौबस्ता बंबा में तीसरी पुलिया के आगे झाड़ियों के किनारे रवि का रक्तरंजित शव मिला था। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि रवि की पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी अनस हासमी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पहले दोनों ने रवि की गला दबाकर हत्या की और बाद में गला रेत भी दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया है। दोनों को जेल भेजा गया है।

चार साल पहले हिमाचल प्रदेश में हुई थी मुलाकात…

पुलिस ने बताया कि चार साल पहले रविकांत हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था। इस दौरान रविकांत की मुलाकात अनस हासमी से हुई, जो मूलरूप से बलरामपुर के साहदुल्लापुर थाना अंतर्गत लालपुर गांव का रहने वाला था। वह इस समय मछरिया में किराये के मकान में रह रहा है। इस बीच रविकांत की पत्नी से अनस के प्रेम संबंध हो गए। पत्नी पर अवैध संबंधों का शक होने पर रविकांत ने नौकरी छोड़ दी। उसके बाद वह पत्नी व बच्चों को कानपुर छोड़कर गुजरात नौकरी करने चला गया। वहीं मौका मिलने पर अनस भी कानपुर आ गया।

पहले शराब पी, उसके बाद गला दबाया…

पुलिस के मुताबिक रविकांत को पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। वह कई बार अपनी पत्नी को हिदायत दे चुका था लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। प्रियंका सभी बातों की जानकारी अनस को देती थी। रक्षाबंधन की रात को पत्नी व बच्चों को घर छोड़ने के बाद रविकांत और अनस की मुलाकात हुई। दोनों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान रवि ने अनस से पत्नी के साथ अवैध संबंधों के बारे में पूछा तो दोनों में झगड़ा हो गया और अनस ने गला दबाकर रविकांत की हत्या कर दी।

पति की हत्या के बाद प्रेमी संग गई घटनास्थल…

रविकांत की हत्या के बाद आरोपित अनस ने प्रियंका को जानकारी दी। रविकांत कहीं जिंदा तो नहीं यह देखने के लिए अनस प्रेमिका प्रियंका के साथ दोबारा घटनास्थल पहुंचा। फिर थर्माकोल काटने वाले ब्लेड से उसका गला रेत दिया। उसके बाद शव को छिपाकर, ब्लेड व मृतक के मोबाइल नहर में फेंक दिया। इतना ही वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने घर जाकर शारीरिक संबंध बनाए। फोरेंसिक टीम ने जब दोनों के हाथों का बेंजाडीन टेस्ट किया तो हाथ में खून के धब्बे मिले। इससे पुलिस का शक गहराया। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने मोबाइल और अनस के मोबाइल का डाटा भी डिलीट कर दिया था। हालांकि सर्विलांस टीम की मदद से डाटा रिकवर कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000