शगुन के पैसों से दी सुपारी, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने शादी 15 दिन के बाद ही पति की कराई हत्या

उत्‍तर प्रदेश में मेरठ के बाद औरैया में हुए हत्‍याकांड के बारे में जानकर लोगों का माथा भन्‍ना गया है। शादी के मात्र 15 दिनों बाद पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या कर दी। पत्‍नी ने शूटरों को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि पत्‍नी ने शादी के दौरान मुंह दिखाई और अन्‍य रस्‍मों के दौरान मिले एक लाख रुपये शूटरों को एडवांस में दिए थे।

दिबियापुर के सेहुद मंदिर के पास रहने वाले कारोबारी दिलीप की शादी बीते 5 मार्च को फफूंद की रहने वाली प्रगति से हुई थी। प्रगति का ट्रैक्‍टर चालक अनुराग उर्फ मनोज यादव से सालों से प्रेम संबंध था। वह शादी से नाखुश थी। घरवालों को जब प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्‍होंने प्रगति की शादी बड़ी बहन पारुल के देवर दिलीप से करवा दी।

दिलीप के परिवार के पास कई क्रेन और हाइड्रा…

दिलीप का परिवार काफी संपन्‍न है। उनकी एसएस यादव क्रेन सर्विस के नाम से घर पर दुकान है। परिवार के पास कई हाइड्रा और क्रेन हैं। दिलीप कन्नौज के उमर्द के पास शाह नगर में हाइड्रा लेकर काम करते थे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद प्रगति जब ससुराल पहुंची तो प्रेमी अनुराग से न मिल पाने की वजह से बेचैन हो गई। जब वह चौथी पर मायके लौटी तो पति की हत्‍या करवाने का फैसला ले लिया। 17 मार्च को प्रगति प्रेमी अनुराग से शहर के एक होटल में मिली। दोनों ने मिलकर दिलीप के मर्डर का प्‍लान तैयार किया।

19 मार्च को शूटरों ने किया दिलीप पर हमला…

19 मार्च को कारोबारी दिलीप कुमार पर कन्‍नौज के उमर्दा इलाके में शूटरों ने हमला किया। उनके साथ मारपीट की और सिर के पिछले हिस्‍से में गोली मार दी। उन्‍हें मरा हुआ समझकर शूटर खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने दिलीप को अस्‍पताल पहुंचाया जहां 21 मार्च को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अनुराग यादव, प्रगति और शूटर रामजी नागर को अरेस्‍ट कर लिया है। उनके कब्‍जे से तमंचे, बाइक समेत अन्‍य सामान बरामद हुए हैं। शूटर रामजी नागर पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।

कई बार हाथ की कलाई काट चुकी थी प्रगति…

प्रगति और प्रेमी अनुराग का घर फफूंद थाने की ग्राम पंचायत दखलीपुर और पीपरपुर की सीमा पर है। अनुराग यादव ट्रैक्‍टर चलाने का काम करता है। प्रगति और अनुराग के घर आगे-पीछे हैं। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रगति अनुराग को पागलपन की हद तक प्‍यार करती थी। वह अनुराग के लिए कई बार अपने हाथ की कलाई काट चुकी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000