उत्तरप्रदेशबांदा पत्नी ने पति को बताया नामर्द,चार डॉक्टरों के पैनल से पुलिस ने कराई जांच By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 24, 2023 620 बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां शादी के छह महीने बाद ही पत्नी का उत्पीड़न करने पर पति पर उसने नामर्द होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत पर पति का चार डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल कराया है। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले हमीरपुर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे पति से पत्नी होने का सुख भी नहीं मिला और उसके साथ छल हुआ है। तिंदवारी पुलिस ने शनिवार को पति का जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों के पैनल डॉ. विनीत सचान, डॉ. हरदयाल, डॉ. अंकित व डॉक्टर ह्दयेश पटेल और एक पैथोलॉजिस्ट से मेडिकल परीक्षण कराया है। तिंदवारी एसओ कौशल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी पति न्यायालय से स्टे लिए है। पति को शनिवार को विवेचना के चलते बुलाया गया था। विवेचना के तहत उसका चार डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल कराया गया है। समाचार 620 Share