भूमाफियाओं की सह पर पुलिस और प्रभा देवी का ताला तोड़कर बेसकीमती विवादित भवन में घुसे कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह

प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह का हाईबोल्टेज ड्रामा, घंटों बाधित रहा राजमार्ग…

 

काली कोट की आड़ में जमीन और मकान हथियाने का हो रहा प्रतापगढ़ में खेल 

प्रतापगढ़। प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना मालगोदाम रोड के बगल रक्षाबंधन से एक दिन पहले सूरज जायसवाल पुत्र स्व लाल चंद्र जायसवाल, निवासी- भनईपुर, थाना- आसपुर देवसरा, जनपद- प्रतापगढ़ ने मुख्यमंत्री जी को दिनांक- 18 अगस्त को शिकायती पत्र प्रेषित कर कोतवाली नगर स्थित प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी बेशकीमती भूमि और भवन की सुरक्षा की गुहार लगाई। परन्तु कथित अधिवक्त सुभाष सिंह उसके मकान में ताला तोड़कर काम करने वाले कई मजदूरों के साथ घुस गए। कथित अधिवक्ता महोदय के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिसे वह बार-बार तानते थे और काट डालने की धमकी भी देते रहे।

मुख्यमंत्री और जिले के कप्तान से शिकायत के बाद भी नहीं मिला पीड़ित को कोई लाभ 

पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सहित जिले के पुलिस कप्तान से शिकायत की, फिर भी कथित अधिवक्ता महोदय अपने अधिवक्ता होने के फायदा उठाया और पुलिस के पहुँचने पर बीच सड़क पर हाई बोल्टेज ड्रामा करने लगा।कथित अधिवक्ता को आगे करके भूमाफियाओं ने इस बार नया दाँव खेला। इस बार विवाद वाले स्थल से हटकर बीच वाले कमरे में धावा बोला गया। कमरा तोड़कर साफ सफाई करने की सूचना पर दूसरे पक्ष के आने से आपातकालीन सेवा UP112 को बुलाना पड़ा। हंगामा कर रहे कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह को चौकी इंचार्ज भंगवा ले गए। बाद में दूसरा पक्ष भी आया और देर रात उस पक्ष पर कोतवाली नगर में मुकदमा लिखा गया जो मौका पर नहीं था।

भू-माफियाओं के आगे नतमस्तक प्रतापगढ़ का जिला प्रशासन और पुलिस महकमा

उक्प्रत प्रकरण की शिकायत प्रभा देवी पत्नी फूलचंद्र निवासी- भनईपुर, थाना-आसपुर देवसरा, जनपद-प्रतापगढ़ ने भी किया। प्रभा देवी का एक मकान संख्या- 452, सहोदरपुर पश्चिमी, थाना- कोतवाली नगर, जिला प्रतापगढ़ के बन्द मकान पर कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लेने की सूचना पर उसकी देवरानी का लड़का मौके पर गया था, जिसे कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया था। पुलिस के आने पर कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह उल्टे सड़क पर लोटने लगे ताकि उनकी नौटंकी से पुलिस प्रशासन परेशान हो जाए। इनके साथियों के दबाव में पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही कोतवाली नगर पुलिस गंभीर धाराओं में फेंक मुकदमा लिख देती है।

पीड़ित पक्ष मौके पर पहुँचे तो पुलिस के सामने कुल्हाड़ी लेकर उन्हें काट डालने के लिए दौड़ाते रहे कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह 

प्रतापगढ़ के कथित अधिवक्ता महोदय का आचरण ऐसा है, जिसे देखकर नहीं लगता कि वह एक अधिवक्ता हैं। आखिर कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर किसे मारना चाहते हैं ? सड़क पर तमाशा क्यों कर रहे हैं ? एक अधिवक्ता अपनी लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ता है, न कि सड़क पर नौटंकी करता है। कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह पुलिस से स्वयं के लिए स्थगनादेश की माँग रहे हैं। अदालत में मुकदमा विचाराधीन होने की बात स्वीकार भी कर रहे हैं। ऐसे में विवादित भवन में जबरन कुल्हाड़ी लेकर कब्जा करना कानून को हाथ में लेने जैसा है। फिर कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह ऐसा करके क्या सिद्ध करना चाहते हैं ?

भंगवा पुलिस चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने लिखाया कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह पर एनएच जाम करने का मुकदमा 

प्रतापगढ़ कोतवाली नगर पुलिस को कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह कोई तवज्जों नहीं देते। पुलिस के सामने ही प्रभा देवी के बंद मकान को तोड़कर कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह घुस गये। ये वही विवादित भवन जिसमें दो महीने तक पुलिस पहरा देती रही। तत्कालीन सीओ सिटी अभय पांडेय द्वारा पुलिस से एक ताला अपना बंद करवा दिया था। एक ताला प्रभा देवी ने लगा रखा था। फिर भी दोनों ताले कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह तोड़कर विवादित भवन में घुस गए। अपना पक्ष मजबूत करने के लिए कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह सड़क पर ही लोटने लगे। ऐसा ड्रामा किया कि घंटों राष्ट्रीय राजमर्ग- 330 बाधित रहा। मजबूर होकर पुलिस चौकी भंगवा चुंगी इंचार्ज ने एक मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रतापगढ़ जनपद में भू-माफियाओं द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस महकमें से सांठगांठ करके किया जाता है, खेल…

विवाद की बात पुलिस के सामने मौके पर ही कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह भी स्वीकार रहे हैं, फिर भी कुल्हाड़ी लेकर घंटो सुभाष सिंह हाई बोल्टेज ड्रामा करते रहे। साल-2022 में जब दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, तब 2 महीने से अधिक समय तक पुलिस मौके पर 24 घण्टे उक्त विवादित भवन की रखवाली करती थी। फिर भी कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह दोनों ताला यह कहकर तोड़ दिया कि ताले की चाभी उनकी खो गई थी। मजेदार बात यह रही कि जब कथित अधिवक्ता सुभाष सिंह का ताला उक्त विवादित भवन में लगा ही नहीं था तो उसकी चाभी कैसे गायब हो गई ? इससे साफ हो गया कि सुभाष सिंह अपने अधिवक्ता होने का लाभ लेना चाहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000