आदिवासी महिला के साथ निर्भया जैसा कांड; पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तक सिहर गए, बोले-नहीं देखी ऐसी क्रूरता

मध्य प्रदेश के खंडवा में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप एवं मर्डर की घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी है। इस महिला के साथ भी निर्भया की तरह ही दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इस वारदात में महिला की आंतें तक उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गईं। यही नहीं, दरिंदों ने वारदात के समय महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाने की भी कोशिश की। स्थिति देखकर पोस्टमार्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट भी कहने लगे कि पहली बार देखी ऐसी दरिंदगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की आंतों का पौने छह फीट से भी अधिक हिस्सा उसके प्राइवेट पार्ट से बाहर आ गया था। उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी भारी चीज से चोट मारने के भी निशान और घाव मिले हैं। यह घाव लात मारने के भी हो सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तश्राव होना और सदमा लगना बताया गया है। इसमें बताया गया है कि महिला की बच्चेदानी और रेक्टम को भी चोट पहुंची है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाली फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीमा सूटे के मुताबिक ऐसी दरिंदगी उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखी।

बर्बरता के सवाल पर पुलिस की चुप्पी…

कहा कि महिला के प्राइवेट पार्ट के बाहर 176 सेमी तक उसकी आंतें निकल आईं थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उधर, खंडवा पुलिस इस घटना को महज गैंगरेप बता रही है। पुलिस ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में महिला के साथ बर्बरता संबंधी सवाल पर चुप्पी साध ली है। खंडवा के एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि गैंगरेप के दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार-शनिवार रात की है वारदात…

जानकारी के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार-शनिवार की रात की है। उस रात महिला एक शादी समारोह में गई थी, जहां से वापस लौटने में उसे देर हो गई। घर लौटते समय दरिंदे उसे अपने साथ ले गए और इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के वक्त दोनों दरिंदे शराब के नशे में धुत थे। महिला ने अपनी क्षमता भर दरिंदों का मुकाबला भी किया था, लेकिन आखिर में वह पश्त हो गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला के ऊपर अपनी पूरी ताकत दिखाई।

ये है मामला…

पुलिस के मुताबिक 23 मई को खालवा थाने के रोशनी चौकी क्षेत्र में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें महिला भी अपने गांव के हरी नामक युवक के साथ शामिल हुई थी। यहां से वापस लौटते समय महिला एक अन्य महिला को छोड़ने के लिए उसके घर गई और वहां से हरी के साथ उसके घर चली गई। जहां दूसरा आरोपी सुनील भी आ गया। बताया जा रहा है कि हरी के घर पर ही तीनों ने शराब पीया और शराब के नशे में हरी और सुनील ने इस वारदात को अंजाम दिया। अगली सुबह हरी की मां ने महिला को देखा तो उसने उसके घर वालों को सूचित किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000