इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ: इतना कह काट डाला, पैर बांधने के बाद डांस करते-करते चापड़ से मार डाला…

यूपी के कानपुर में हुए कार चालक ऋषिकेश की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस के सामने रूह कंपाने वाले राज खोले हैं। आरोपियों ने बताया कि कैमरों को चकमा देने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे से शव को गंगा तक ले गए थे। हत्यारोपी पवन ने ई-रिक्शे का जुगाड़ किया था।उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कार चालक ऋषिकेश हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही यह भी बताया कि कार चालक की हत्या के बाद उन्होंने कैसे धड़ को ठिकाने लगाया। उधर, पुलिस अभी फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कानपुर की चकेरी पुलिस ने कार चालक ऋषिकेश की हत्या करने वाले दोस्त शिवकटरा निवासी मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और रिशू वर्मा को सोमवार को काकोरी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार आरोपी अभी फरार हैं। 

बहन को छूने वाला हाथ काटकर नाचा था आरोपी

आरोपियों के मुताबिक, पहले ऋषिकेश को कपड़े उतारकर पीटा था। वह देख लेने की धमकी देने लगा तो मुख्य आरोपी पवन ने कहा कि तेरी वजह से लोग मेरी बहन पर कमेंट करते हैं। तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे छूने की। इसी हाथ से तूने मेरी बहन को छुआ था… और इतना कहकर उसने ऋषिकेश का हाथ काट दिया। उसे तड़पता देखकर मुख्य आरोपी ने जमकर शराब भी पी और नाचा। इस दौरान वीडियो भी बनाया।

कैमरों को चकमा देने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे से ले गए थे शव

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस और ऑपरेशन त्रिनेत्र की नजरों से बचने के लिए हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बिना नंबर के ई-रिक्शे का इस्तेमाल किया था जिसे पवन लेकर आया था।बताया कि शव को जिन बोरियों में भरकर गंगा में फेंका गया उसे डॉनी लाया था। आरोपियों ने आगे बताया कि वह लाल बंगला, केडीए कॉलोनी की अंदरूनी गलियों से होते हुए जाजमऊ गंगापुल गए थे जहां अंधेरे का फायदा उठाकर सिर और धड़ वाली बोरियों को पुल से नीचे फेंक दिया था।

आरोपियों ने पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बनाया

पिटाई से लेकर गर्दन काटने तक का वीडियो बॉबी ने हंसते हुए बनाया था। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने चार अन्य साथियों संग मिलकर हत्या की है। आरोपियों का कहना था कि ऋषिकेश ने दोस्ती में दगाबाजी की थी। 

फरार आरोपियों की तलाश

आरोपियों में शामिल एक जिलाबदर शातिर की बहन से उसके प्रेम संबंध थे। इसी कारण हत्या की गई। फरार सगे भाई पवन मल्लाह, उसका छोटा भाई बॉबी मल्लाह, सत्यम गौतम व डॉनी की तलाश की जा रही है।

जिलाबदर होने का फायदा उठाकर बनाए प्रेम संबंध

साल 2024 में शिवकटरा निवासी एक महिला के बेटे के पैर में ऋषिकेश और एक अन्य युवक ने गोली मार दी थी। चकेरी थाने में दोनों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उन्हें जेल भी भेजा गया था। चार से ज्यादा आपराधिक मुकदमे होने पर युवक को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था।इसी दौरान ऋषिकेश के उसकी बहन से प्रेम संबंध हो गए थे। जिस पर उसने साथियों संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बीते दिनों पीएसी मोड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर वह चर्चा में आया था।

यह था पूरा मामला

कानपुर के चकेरी के शिवकटरा हरिजन बस्ती से शुक्रवार रात लापता हुए कार चालक ऋषिकेश (22) की हत्या प्रेमिका के भाई और उसके साथियों ने की थी। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है। कहा कि उसे शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाया था।

पैर बांधने के बाद डांस करते-करते चापड़ से मार डाला

इसके बाद काकोरी ले जाकर शराब पार्टी की, जहां उसे निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। पैर बांधने के बाद डांस करते करते चापड़ से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसका वीडियो भी बनाया। पहचान छिपाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर और बिना कपड़ों वाले धड़ को अलग-अलग बोरियों में भरकर जाजमऊ गंगापुल से नीचे फेंक दिया था। शुक्रवार रात को इलाके के गणेश महोत्सव में जाने की बात कहकर निकले ऋषिकेश के लापता होने पर भाई रवि कुमार ने पवन निषाद, नागा निषाद उर्फ प्रेम, बॉबी निषाद, अरुण निषाद, निखिल और सत्यम समेत 14 अज्ञात पर हत्या की आशंका जता कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पवन निषाद, बॉबी और मोगली को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

एक आरोपी की बहन के ऋषिकेश के थे प्रेम संबंध

उन लोगों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उनमें से मुख्य आरोपी की बहन से ऋषिकेश के प्रेम संबंध थे। कई बार साथ में देखने के बाद समझाया भी लेकिन न मानने पर हत्या करने की ठान ली थी। शुक्रवार रात में बहाने से बुलाकर काकोरी ले गए, जहां सभी ने शराब पार्टी की। इस दौरान उसे जबरन निर्वस्त्र किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा।

गला और बायां हाथ काट डाला

बॉबी और पवन ने ऋषिकेश की बनियान से ही उसके पैर बांध दिए। फिर उस पर बेल्ट और लात घूंसे बरसाए। वह मदद के लिए चीखता रहा लेकिन आरोपी नहीं रुके। इसके बाद पहले बॉबी और फिर पवन ने बारी-बारी से गला और बायां हाथ काट डाला। वहां मौजूद अन्य साथियों ने इस बर्बरता का वीडियो भी बनाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000