कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- 4 साल तक शारीरिक शोषण किया

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक महिला ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में जांच में जुटी है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात 2018 में तत्कालिक भाजपा विधायक राकेश राठौर से हुई थी। मुलाकात के दौरान राकेश राठौर ने अपने संरक्षण में राजनैतिक भागीदारी और राजनैतिक सहभागिता का प्रस्ताव महिला के सामने रखा था। महिला ने आरोपी का प्रस्ताव व संरक्षण स्वीकार कर राजनैतिक क्रिया-कलापों में भाग लेना शुरू कर दिया।कुछ समय बाद सांसद ने पीड़िता को तैलिक महासंघ सीतापुर, जिसके सांसद राकेश राठौर राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, का महिला को जिलाध्यक्ष बनाकर महिला से काफी निकटता बढ़ा ली थी।

मार्च 2020 की दोपहर लगभग एक बजे आरोपी के बुलाने पर जब महिला उसके घर गई तो आरोपी ने उसे घर में बंद करके दुष्कर्म किया।विरोध करने पर राकेश राठौर ने राजनैतिक प्रभाव का दम भरते हुए महिला को भावनात्मक ब्लैकमेल किया और अपनी पत्नी से तलाक देकर महिला को अपना जीवन साथी बनाकर राजनैतिक उन्नति कराने का झूठा वादा भी किया।इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाया। महिला लोकलज्जा के कारण चुप रही।

महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसका चार साल तक झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया है। महिला ने कहा कि शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है।यह भी बताया कि आरोपी उसे लगातार धमकियां भी दे रहा है।पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान इलेक्ट्रानिक साबूत भी एकत्र किए हैं।वहीं पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया है।

शहर कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि अन्य साबूत करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।जल्द ही अग्रिम विधिक कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। पुलिस द्वारा पीड़िता को उचित सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।इस मामले में सांसद से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल सांसद राकेश राठौर का फोन स्विच ऑफ जा रहा है।

इस मामले में एसपी चक्रेश मिश्रा का बयान सामने आया है। एसपी ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा पुलिस के सामने उपस्थित होकर ये शिकायत दी गई है कि कांग्रेस के लोकसभा सांसद राकेश राठौर ने 4 साल तक महिला का रेप किया है। ये रेप शादी और राजनैतिक करियर बनाने का झांसा देकर किया गया है। पीड़िता ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और रिकॉर्डिंग्स उपलब्ध करवाई हैं। महिला ने ये भी बताया है कि उसे आरोपी द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं। एसपी ने बताया कि पीड़िता तथा आरोपी सजातीय हैं। थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सबूत जुटा रही है। पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता द्वारा अपने बयान में घटना की पुष्टि की गई है। पुलिस द्वारा पीड़िता को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में उथल पुथल शुरू हो गई है। विरोधी पार्टियां इस मामले को लेकर बयानबाजी कर सकती हैं। हालांकि खबर लिखने तक कांग्रेस सांसद की तरफ से सफाई में कुछ भी नहीं कहा गया है। सभी को अब कांग्रेस सांसद के वर्जन का इंतजार है कि वह अपने बचाव में क्या कहते हैं और इस मुश्किल से कैसे बाहर निकलते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000