विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की

सुल्तानपुर सदर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर रेप की कोशिश का आरोप लगा है। विधायक ने सफाई दी कि मैं तो महिला को जानता तक नहीं हूं, रेप तो दूर की बात है। महिला ने दावा किया कि विधायक झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सबूत दिखाकर दावा किया कि विधायक उसे जानते थे। भाजपा विधायक के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज हो चुका है। इससे पहले विधायक ने लखनऊ में महिला और उनके पति के खिलाफ जालसाजी की कोशिश का केस दर्ज कराया था। विधायक का आरोप है कि महिला के पति ने अपने भाई को आईएएस बताकर मिलवाया था। इस हाईप्रोफाइल मामले को समझने के लिए हमने महिला से बात की।

हमने महिला से पूछा- विधायक से आपका संपर्क कैसे हुआ? क्या इससे पहले भी विधायक ने कभी इस तरह की हरकत की थी?

वह कहती हैं- विधायक हमारे ही क्षेत्र के हैं। उनके घर से करीब 2 किमी दूर मेरा घर है। मेरी ससुराल भी पास में ही है। मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं, लेकिन पिछले 2 साल से हमारी जान-पहचान ज्यादा बढ़ गई थी। उन्होंने अपनी बेटी की शादी की, तो हमें विशेष तौर पर बुलाया था। इसके बाद जब भी घर पर कुछ होता, तो मिठाई भिजवाते थे। 2-3 बार हम उनके लखनऊ वाले फ्लैट पर भी गए, लेकिन तब मेरे पति साथ होते थे।

पिछले करीब 1 साल से मैं परिवार के साथ लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक अपार्टमेंट में किराए पर रहती थी। मैं 7वें फ्लोर पर रहती थी, जबकि विधायक विनोद सिंह चौथे फ्लोर पर रहते हैं। कभी-कभी लिफ्ट में मुलाकात हो जाती थी। तब वह कहते थे कि तुम बहुत डेयरिंग हो, तुम्हारे जैसी लड़की मुझे पसंद है।

महिला ने हमारी टीम को 2 कागज भी दिखाए। उनका कहना है कि अगर मैं विधायक के लिए अजनबी हूं, तो उन्होंने पिछले साल मेरी पीएचडी की फीस आधी करवाने के लिए अपने लेटर पैड पर सिफारिश क्यों की?

वह आरोप लगाती हैं- विधायक ने मुझे प्रभावित करने के लिए यह सब किया। उस वक्त मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह ऐसा क्यों कर रहे? लेकिन, जब उन्होंने मेरे साथ यह सब किया, तब मुझे समझ आया कि वह क्या चाहते थे? अब मैं चाहती हूं कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

नशे में बैड टच किया, विरोध पर धमकाया

महिला कहती हैं- 3 जून, 2026 को मैं अपनी बेटी के साथ अपने फ्लैट पर थी। रात करीब साढ़े 10 बजे विधायक के गनर धनंजय यादव हमारे फ्लैट पर आए। उन्होंने कहा कि विधायकजी आपको बुला रहे हैं। एक मामले पर बात करनी है। कल उनकी दिल्ली में मीटिंग है।

मैंने जवाब दिया- मेरे हसबैंड नहीं हैं, मैं नहीं जा पाऊंगी। उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, आप चलिए। फिर मैं उनके साथ विधायक के फ्लैट पर चली गई। धनंजय गेट के बाहर ही रुक गए, मैं अंदर पहुंची।

विधायक कमरे में बैठे शराब पी रहे थे। उस वक्त वो नशे में थे। उन्होंने कहा कि तुम्हें देखने के बाद मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं? तुम मेरी भावनाओं को समझ नहीं पा रही हो। इसके बाद वह उठे और मुझे गले लगाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने गलत जगह टच किया, तो मैंने तुरंत उन्हें धक्का दिया।

मैंने कहा कि ये सब आपको शोभा नहीं देता, आप पिता जैसे हैं। लेकिन, वह नशे में उल्टा-सीधा बोलते रहे। मैं रोते हुए वहां से निकली और अपने फ्लैट में चली गई।

पुलिस से इतनी लेट शिकायत क्यों की

पति ने समझाया- वो ताकतवर, फिर भी मैं थाने गई

हमने पूछा- आप उस वक्त पुलिस के पास क्यों नहीं गईं?

महिला ने कहा- पति ने मुझे समझाया कि ये भाजपा के विधायक हैं। अभी सरकार में हैं। पुलिस वगैरह सब इनके हाथ में है। अच्छा है कि इस मामले को आगे मत बढ़ाओ। उस वक्त मैंने उनकी बात मान ली।

अगले दिन मैं हजरतगंज थाने गई और थाना प्रभारी विक्रम सिंह को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि आप जाइए, हम देख लेते हैं। लेकिन, कोई मामला दर्ज नहीं किया।

महिला बताती हैं- उसी दिन मैंने वो फ्लैट छोड़ दिया। 2-3 दिन बाद ही विधायक की तरफ से फोन आने लगे। उनके गनर धनंजय ने मुझे फोन कर धमकी भी दी। धनंजय ने कहा कि साहब जो चाहते हैं, वह करना पड़ता है। नहीं तो बेटी पर एसिड पड़ सकता है और भी कुछ हो सकता है।

यह सुनकर मैं डर गई। मेरी 10 साल की बेटी भी मानसिक तनाव से गुजर रही है। उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। वह पूछती है कि मम्मी, क्या ये लोग एसिड डाल देंगे? तब मैंने सोच लिया कि कार्रवाई तो करवानी पड़ेगी।

महिला आयोग में शिकायत के बाद विधायक ने केस कराया

यूपी में हम लोगों को खोजा जा रहा था। इनके रिश्तेदार सोग में हैं। वह हमारी लोकेशन इनके लोगों को दे रहे थे। ये लोग हमारा पीछा करते थे।

10 जुलाई को हमने दिल्ली में महिला आयोग में शिकायत की। महिला आयोग की तरफ से यूपी पुलिस से जवाब मांगा गया। उसी दिन रात करीब साढ़े 11 बजे विधायक विनोद सिंह ने मेरे और मेरे पति के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज करा दिया।

उस वक्त हमें इस केस की जानकारी भी नहीं थी, क्योंकि पुलिसवालों ने इसे ऑनलाइन तक नहीं किया था। केस की कॉपी लेने के लिए हमें सीजीएम कोर्ट जाना पड़ा।

हमने महिला से कहा कि विधायक का आरोप है कि उनके पति ने अपने भाई को आईएएस बताकर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की थी। इसी वजह से उन्होंने केस दर्ज कराया।

इस पर वह कहती हैं- हमारे पति इकलौते हैं। उनका कोई भाई नहीं है। विधायक हमारे परिवार को बहुत पहले से जानते हैं। उनके पास इतनी पावर है, फिर वे किसी आम व्यक्ति से काम क्यों करवाएंगे? एफसीआई का गोदाम दिलवाने के लिए उन्हें किसी से संपर्क करने की क्या जरूरत थी? उनकी तो खुद अमित शाह तक पहुंच है। जो चाहे, करवा सकते हैं।

विधायक का जवाब – धोखाधड़ी के केस से बचने के लिए लगाए आरोप

इन आरोपों को लेकर विधायक विनोद सिंह ने 4 अगस्त को कहा था कि महिला के पति ने उनके साथ ठगी की थी। इसी के चलते उन्होंने महिला और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। विधायक का कहना है कि इसी केस से बचने के लिए उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

पीड़िता से बात करने के बाद हम विधायक विनोद सिंह से 2 सवाल पूछने की कोशिश की-

पहला- अगर आपके साथ ठगी पहले हुई थी, तो आपने 10 जुलाई को केस क्यों दर्ज कराया? क्या महिला आयोग में शिकायत के बाद केस दर्ज कराने का फैसला लिया गया?

दूसरा- आपने महिला की फीस माफ कराने के लिए सिफारिश क्यों की? उन्हें गाड़ी पर लगाने के लिए विधायक पास देने की क्या वजह थी?

कई बार कॉल करने के बाद भी विधायक विनोद सिंह से संपर्क नहीं हो सका।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     किरायेदार के लड़के सारिफ ने माँगा भवन स्वामी के लड़के मोमिन से जर्जर दुकान छोड़ने के लिए 10लाख रूपये, किरायेदार के लड़के ने दिखाई अपनी असल औकात     |     डॉक्टर पति ने बेहोश कर न्यूड वीडियो बनाए: गोरखपुर में डॉक्टर पत्नी बोली- ब्लैकमेल कर फॉर्च्यूनर खरीदी, दूसरी शादी कर घर से निकाला     |     पति ने खाया जहर, पत्नी फंदे पर लटकी: घर से बाहर नौकरी करना चाहती थी; 8 महीने पहले लव मैरिज की थी     |     दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेताः3 साल पहले लव मैरिज की थी; लड़की के बाबा-दादी, चाचा-चाची गिरफ्तार     |     पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादीः मांग भरवाकर आशीर्वाद दिया; 21 साल पहले लव मैरिज की थी     |     उधारी के रुपए न देने पर युवक की हत्या, गोली लगते ही आरोपी को झपट्टा मारकर गिराया     |     विधायक पर गंदी हरकत का आरोप, महिला ने सबूत दिखाए: कहा- मेरी कार पर ‘पास’ लगवाया, पीएचडी की फीस आधी कराने की सिफारिश की     |     एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई     |     आवारा सांड ने युवक के पेट में घोंपा सींग,सब्जी खरीदते समय कई बार जमीन पर पटका,मौत     |     थाने में पुजारी ने फांसी लगाईः 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था; एक दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000