महिला ने डॉक्टर पति समेत 12 पर लगाए गंभीर आरोप:जबरन गर्भपात कराने की कोशिश

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की एक डॉक्टर विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के 11 अन्य सदस्यों सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास, अवैध संबंध और गर्भपात कराने की साजिश शामिल है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाबूगढ़ पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 9 जुलाई 2022 को दिल्ली के पश्चिमी ज्योतिनगर, शाहदरा निवासी एक डॉक्टर से हुआ था। शादी में उसके पिता ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे।

विवाह के कुछ समय बाद उसे पति के एक युवती से अवैध संबंध होने की जानकारी मिली। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में दिल्ली में एक अतिरिक्त फ्लैट की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि 15 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित आवास पर दो आरोपियों ने उसे कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पति के साथ हरियाणा के जींद में रहने लगी, लेकिन वहां भी उत्पीड़न जारी रहा। गर्भावस्था के दौरान उसे जबरन दवाएं देकर गर्भपात कराने की कोशिश की गई। हालत बिगड़ने पर उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पक्ष ने उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी और गर्भस्थ शिशु की जान बची।

5 दिसंबर 2024 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म से ससुराल पक्ष नाराज हो गया और उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया है कि 18 जून 2025 को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे और दोबारा फ्लैट की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की।थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000