कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर महिला स्टेनो ने की खुदकुशी; खून से लथपथ पड़ी मिली युवती की बॉडी

यूपी के कानपुर जिले में महिला स्टेनो ने कचहरी की छठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला स्टेनो सीनियर डिवीजन के मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में तैनात थीं। परिवार ने पेशकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज अमर प्रताप चौधरी की कोर्ट में तैनात स्टेनो घाटमपुर निवासी नेहा (25) ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत से कूदकर जान दे दी।

उनकी पांच माह पहले ही तैनाती हुई थी। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। सीपी रघुवीर लाल, एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शनिवार दोपहर करीब दो बजे युवती के कूदने से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

खून से लथपथ पड़ी थी युवती

कोर्ट की सुरक्षा में तैनात फोर्स और कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवती खून से लथपथ पड़ी थी। उसे उर्सला अस्पताल भिजवाया गया। वहां से हैलट अस्पताल रेफर करने की तैयारी के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। 

सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो थी नेहा

करीब एक घंटे के बाद पता चला कि युवती सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो नेहा हैं। एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने अन्य कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। नेहा के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर बिना वजह डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट स्टेनो बर्रा बाईपास पर शनिदेव मंदिर के पास किराये पर रहती थीं। उनके पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो हैं जबकि भाई भानु प्रताप इटावा में सब इंस्पेक्टर है। पेशकार जूही निवासी राकेश कुमार कमल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लिफ्ट से छत पर पहुंची थीं नेहा भीड़ में कर्मचारियों ने पहचाना
सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट ग्राउंड फ्लोर पर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नेहा लिफ्ट के सहारे छत पर पहुंची थीं। पहली से लेकर पांचवीं मंजिल तक परिसर बंद है। छठवीं मंजिल पर कोर्ट की फाइलों की स्कैनिंग की जा रही है। यहां सिर्फ स्टाफ के लोग ही आते-जाते हैं। नेहा ऊपर आकर छत से नीचे कूद गईं। पुलिस ने शिनाख्त के लिए काफी देर तक उनके मोबाइल का लॉक खोलने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में कोर्ट के कर्मचारियों ने उनकी शिनाख्त की।

कार्यालय में हमेशा रहती थीं गुमसुम

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि नेहा हमेशा कोर्ट परिसर में गुमसुम सी रहती थीं। वह अक्सर लंच के समय बालकनी में अकेली ही खड़ी रहती थीं। उनकी अन्य स्टाफ से कम बोलचाल ही होती थी। नेहा ने छत से कूदने से पहले किसी से बात भी की थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। इस संबंध में कॉल करने वाले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। नेहा के पास से ऑफिस और घर की चाभी और मोबाइल मिला है।सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो ने कोर्ट परिसर की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।– रघुवीर लाल, पुलिस कमिश्नर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000