क्रिकेट खेलने से मना करने पर महिला के तोड़े हाथ... उत्तरप्रदेशबरेली क्रिकेट खेलने से मना करने पर महिला के हाथ तोड़े, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 14, 2024 121 बरेली। प्रेमनगर में क्रिकेट खेलने से मना करने पर दबंगों ने बुजुर्ग महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए और गालीगलौज की। शिकायत के बाद भी प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राजेन्द्रनगर निवासी दीनदयाल ने बताया कि उनके घर के सामने पार्क है। वहां कुछ लड़के क्रिकेट खेलते हैं। जिससे कई बार उनके घर के शीशे और शटर टूट चुका है। कई बार उन्हें भी गेंद लग चुकी है। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माने। तीन फरवरी को नुकसान होने के बाद उन्होंने वहां खेलने का विरोध किया तो पथराव करके कार के शीशे तोड़ दिए। थाने पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी समस्या नहीं सुनी। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उनकी पत्नी के दोनों हाथ तोड़ दिए। समाचार 121 Share