लखनऊ में सुरक्षित नहीं महिलाएं,पुलिस कमिश्नरेट में महिला कांस्टेबल से छेड़खानी, डीसीपी सेंट्रल ने शुरू की जांच

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है, जिस पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है,उसी के ऑफिस में बाराबंकी से ट्रांसफर होकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ड्यूटी जाॅइन करने आई एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़खानी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यह छेड़खानी किसी और ने नहीं, बल्कि खुद एक पुलिस कर्मी ने की है। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने इस संबंध में जॉइंट सीपी से शिकायत की है। जॉइंट सीपी के निर्देश पर डीसीपी सेंट्रल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह छेड़खानी का मामला रक्षाबंधन वाले दिन का बताया जा रहा है।

महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मनचाही पोस्टिंग दिलाने का झांसा देकर उसका मुंह बंद करने की कोशिश की। बाराबंकी जिले से दो दिन पहले ही ट्रांसफर होकर लखनऊ आई महिला कांस्टेबल ड्यूटी जॉइन करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट पहुंची थी। महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में बताया कि वारदात पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कमरा नंबर 57 में अंजाम दिया गया।महिला कांस्टेबल की शिकायत सुनने के बाद जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने महिला कांस्टेबल को भरोसा दिलाया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी। जाॅइंट सीपी ने तुरंत मामले की जांच डीसीपी सेंट्रल को सौंपते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

बता दें कि महिला कांस्टेबल ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 57 में पहुंची।जहां आरोपी पुलिसकर्मी ने पहले महिला कांस्टेबल को कुर्सी पर बैठाया और फिर छेड़खानी शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला कांस्टेबल को मनचाही जगह पर पोस्टिंग दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद महिला कांस्टेबल वहां से निकल कर सीधे जॉइंट सीपी के चैंबर में पहुंच गई। वहां महिला कांस्टेबल ने अपना दर्द बयां करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000