उत्तरप्रदेशगाज़ीपुर महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने को लेकर किया प्रदर्शन, दुकानदार दुकान बंद करके भागे By Pratibha Rajdar Last updated Jan 24, 2026 229 गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना के कहोतरी चट्टी पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शनिवार को उग्र प्रदर्शन किया। महिलाओं के प्रदर्शन से शराब दुकानदार दुकान बन्द कर भाग गए।महिलाएं आबादी वाले इलाके में शराब की दुकानें खोलने को अनुचित बताकर विरोध कर रही थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के नियमों की अनदेखी कर आबादी वाले इलाके में दुकान खोली है,जो पूरी तरह अनुचित है। महिलाओं का कहना था कि पहले भी उन्होंने कई बार अधिकारियों से शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इसी कारण उन्हें सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। समाचार 229 Share