यूपी में पशुओं को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ योगी सरकार ला रही नया नियम,मुकदमे के साथ भुगतना होगा ये अंजाम

बरेली। खेतों,सड़कों और अन्य खुले स्थानों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। किसानों के साथ-साथ रास्ते पर चलने वाले भी इन पशुओं से परेशान हैं। शनिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के सामने अधिकारियों ने जब खुले में घूमने वाले पशुओं की संख्या मात्र 347 बताई तो उनकी भौंहे चढ़ गईं। अधिकारियों पर खासी नाराजगी जताई और इस आंकड़े को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह बात विकास भवन सभागार में पत्रकार वार्ता में खुद कैबिनेट मंत्री ने स्वीकार की। कहां कि बरेली में अब तक 7500 बेसहारा पशुओं को संरक्षण दिया जा चुका है, जबकि अभी भी करीब तीन हजार पशु खुले में घूम रहे हैं।

एक नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान…

मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पशुधन मंत्री ने कहा कि जिले में अब तक 10 नई गोशाला बनाई जा चुकी हैं। पशुओं के लिए गोचर भूमि पर हरा चारा बो दिया गया है। भूसे का भी पूरा प्रबंध है। कुछ गोशालाओं की क्षमता वृद्धि की है और अस्थायी गोशालाएं भी बनाई हैं।बेसहारा पशुओं को आश्रय स्थल पर पहुंचाने के लिए एक नवंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पशुधन मंत्री ने कहा कि अगर कोई पशु बेसहारा घूमता मिलता है तो उसे कांजीहाउस भेजेंगे। उनके कान पर लगे टैग से मालिक का पता लगाकर उससे किसान के नुकसान की भरपाई की जाएगी और उस पर प्राथमिकी भी लिखाई जाएगी।कहा कि नंदिनी योजना के तहत जो दूसरे राज्य से दो गाय लाते हैं, उन्हें छूट मुहैया कराई जाएगी। एक गोशाला के प्रसारित वीडियो के संबंध में जांच कराने की बात कही।

कृतिम गर्भाधान से ज्यादा दूध देंगी गाय, नहीं छोड़ेंगे पशुपालक…

पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में देसी गायों की नस्ल में सुधार के लिए कृतिम गर्भाधान कराया जाएगा। इसके तहत साहिवाल, गिरि, हरियाणवी, गंगाखीरी आदि नस्ल के पशु का सीमन का इस्तेमाल होगा, जिससे जो बछिया होगी उसकी दूध उत्पादकता क्षमता अधिक होगी। ज्यादा दूध देने के कारण पशुपालक गायों को नहीं छोड़ेंगे।

आंवला में बनेगी पहली आत्मनिर्भर गोशाला…

पशुधन मंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वह आंवला के 50 गांवों में गाय की भी पूजा की थई। हर जगह एक व्यक्ति ने एक गाय गोद लेकर उसके लिए 12 हजार रुपये दिए। इस तरह करीब नौ लाख रुपये इकट्ठा हो गया है, जिसे डीएम के पास जमा कराया है। इससे वहां पहली आत्मनिर्भर गोशाला बनने जा रही है। गायों को संरक्षण देने के लिए समाज खड़ा हो रहा है।

मदरसों में होगी एआई की पढ़ाई…

पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मदरसों में अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित पढ़ाई भी होगी। मदरसों के बच्चे उर्दू, अरबी, फारसी, दीनी तालीम के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, इंग्लिश, विज्ञान व एआइ की पढ़ाई भी करेंगे। मुस्लिम गरीब बच्चों को भी मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह प्रयास सरकार कर रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि एक हाथ में कुरान और दूसरे में लैपटाप देखना चाहते हैं। यह मंशा मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आगे बढ़ाने की है। जातीय जनगणना पर कहा कि इस तरह की गणनाएं होती रही हैं। आरक्षण भी तय किए जाते रहे हैं।विपक्षी गठबंधन पर कहा कि यह लोग पास-पास हैं, लेकिन साथ-साथ नहीं है, बिखर जाएंगे। बोले, भाजपा किसानों, गरीबों, मजदूरों की सर्वाधिक चिंता करती है। इसी मुद्दे पर 2024 में भी जीत हासिल करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000