योगी सरकार जल्द लाएगी नया अधिनियम, घरौनी में संशोधन की मिलेगी सुविधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के सर्वे और मालिकाना हक के लिए जल्द एक नया विधेयक लाने जा रही है।लोगों को घरौनी में संशोधन कराने की सुविधा मिलेगी।प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार घरौनी का प्रमाणपत्र मिलने के छह महीने के अंदर संबंधित पक्ष उस पर आपत्ति कर सकेगा। इसकी सुनवाई सहायक रिकॉर्ड ऑफिसर (एआरओ) करेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी वाले हिस्सों पर मालिकाना हक पहले राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था।इससे विवाद की स्थिति में दिक्कतें होती थीं,घर बनाने के लिए बैंकों से लोन भी नहीं मिल पाता था।इससे निपटने के लिए योगी सरकार ने 8 अक्तूबर 2020 को ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी का सर्वे और घरौनी प्रबंध नियमावली की अधिसूचना जारी की,लेकिन यह नियमावली अभी तक किसी अधिनियम के अधीन नहीं है।

इसलिए योगी सरकार ने जल्द ही ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक 2025 विधानमंडल के दोनों सदनों में लाने का निर्णय लिया है।इसमें ग्रामीण आबादी का सर्वे और स्वामित्व के प्रमाणपत्र की प्रक्रिया एआरओ यानी उपजिलाधिकारी की निगरानी में पूरी होगी। सर्वे टीम और राजस्व निरीक्षक के काम की सीधी निगरानी संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार करेंगे।

मौके पर बने आवासों व खाली भूमि का स्वामित्व,सड़क, गलियों,पोल,ट्रांसफॉर्मर,हैंडपंप,पाइप लाइन,बिजली की लाइन,सीवर लाइन,रेलवे लाइन,कम्युनिटी एरिया,मंदिर व अन्य पवित्र स्थानों का ब्योरा सर्वे में रखा जाएगा। अभी एक बार घरौनी में ऑनलाइन नाम दर्ज होने के बाद संशोधन की व्यवस्था नहीं है,लेकिन अधिनियम में यह प्रबंध है कि घरौनी प्रमाणपत्र मिलने के छह महीने के अंदर एआरओ के यहां आपत्ति की जा सकती है।

यहां से असहमत पक्ष जिला रिकॉर्ड ऑफिसर यानी डीएम के यहां अपील कर सकेंगे। फिर भी मामला नहीं सुलझा तो सिविल कोर्ट का विकल्प उपलब्ध होगा।शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक विधेयक के प्रारूप का विधायी विभाग परीक्षण कर रहा है। इसे विधानमंडल के मानसून सत्र में प्रस्तुत किए जाने की योजना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     योगी सरकार जल्द लाएगी नया अधिनियम, घरौनी में संशोधन की मिलेगी सुविधा     |     प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से मचा हाहाकार, रेखा सरकार पर भड़कीं आतिशी, सीएम रेखा से की तीन मांग     |     शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाकर ठगे 3 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बसपा सरकार में मंत्री रहे दददू को अखिलेश ने‌ सपा की दिलाई सदस्यता, सुमन के बहाने सीएम योगी पर साधा निशाना     |     माफिया अतीक अहमद-अशरफ ने वक्फ की जिन जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों कमाए, जानें आज क्या हो रहा है वहां     |     सिरफिरे आशिक का खूनी खेल, लड़की पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार- फिर खुद का भी काटा गला     |     खड़ी टाटा नैनो में अचानक लगी आग; सम्राट चौक पर कार बनी आग का गोला, दमकल विभाग ने पाया काबू     |     गाजियाबाद के आयुध फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, लोगों में मची अफरा-तफरी     |     भीषण सड़क हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत     |     गया में युवक की गोली मारकर हत्या, अंबाखार गांव के समीप आहर के पास मिला शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000