काशी में गरजे योगी,कहा-लाठी मारकर बाहर करो,लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानेंगे,इन्हें दिया सख्त संदेश

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को काशी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने समाज में जातीय विद्वेष फैलाने और नियमों की परवाह न करते हुए दूसरों के लिए समस्या खड़ी करने वाले तत्वों को कड़ा संदेश दिया है। जौनपुर में जबरदस्ती बड़ा ताजिया उठाने की से हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत और उसके बाद रास्ता जाम करने वालों का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह सब नहीं चलने दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सावन के महीने के ठीक पहले मोहर्रम का आयोजन हुआ।हमने ताजिया की ऊंचाई के लिए एक नियम निर्धारित किया। अब एक आयोजन के लिए हम हाईटेंशन तार हटाए।एक बड़े गांव या शहर के लिए बिजली बाधित कर दें तो यह तो उन लोगों के साथ अन्याय है जो बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं।आप बिना बिल का भुगतान किए,बिना सड़क का चार्ज दिए अपनी यात्रा निकालना चाहते हैं और इसके बाद किसी के घर के बरजे को तुड़वा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि एक पेड़ को लगने में 40-50 साल लगते हैं,आप उसकी टहनी कटवा रहे हैं।हमने कहा कि यह तो नहीं होगा।जौनपुर में जबरदस्ती उन्होंने एक बड़ा ताजिया उठाया। बाद में वो हाईटेंशन तार की चपेट में आया, तीन लोग मर गए। इस पर उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने पूछा क्या करें,मैंने कहा लाठी मारकर बाहर करो इनको क्योंकि ये लातों के भूत हैं बातों से नहीं मानेंगे नहीं। जब हमने कहा था कि आप हाईटेंशन तार की चपेट में आ सकते हो, इससे ऊंचा नहीं करना, इसके बावजूद किया। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि धरती माता के प्रति और गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने लिए संघर्ष के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा।सीएम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जो विरासत है वो हमें राष्ट्रीय एकता की उन्हीं चुनौतियों से जूझने के लिए राष्ट्रीय एकता प्रदान कर रहा है। उस प्रेरणा से हम कुछ सबक सीख सकें। उन्होंने ब्रिटिशर्स और जमींदारी के शोषण के खिलाफ आंदोलन किया था। अगर हम इससे कुछ सीख सकेंगे तो आपकी चुनौती कम होगी।

सीएम ने बिना किसी का नाम लिए समाज में जातीय विद्वेष फैलाने की कोशिश करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाते हैं और उसके बाद एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम करते हैं।तीन साल पहले की आगजनी की एक घटना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब उस घटना के वीडियो फुटेज निकाले गए तो आगजनी करने वाला एक व्यक्ति केसरिया गमछा बांधे हुआ था,लेकिन आगजनी करते-करते उसका गमछा खुल गया और उसकी असलियत सामने आ गई और हिंदुओं की एक जाति को बदनाम करने की कोशिश का पता चल गया। सीएम योगी ने कहा कि छुपे हुए वे दुश्मन जो समाज की शांति को भंग करना चाहते हैं यदि हम समय रहते उन्हें चिह्नित कर उनका वॉक आउट कर सकें तो समाज की एकता में बाधक ऐसे तत्वों को बेनकाब किया जा सकता है। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को और सु्दृढ़ बनाने में हम मदद कर सकते हैं। यह आज सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में यह व्यवस्था बनाई गई है कि अस्त्र-शस्त्र से आप प्रदर्शन नहीं करेंगे।नहीं तो मोहर्रम का हर जुलूस उत्पात,आगजनी और तोड़फोड़ का कारण बनता था। बहन-बेटियां सड़क पर नहीं निकल पाती थीं। कोई उस समय नहीं बोलता था,लेकिन दूसरी तरफ आप देख रहे होंगे कि कांवड़ यात्रा जिसमें समाज के हर वर्ग का व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के जुड़ा हुआ है,लेकिन मीडिया ट्रॉयल होता है, बदनाम किया जाता है,उन्हें उपद्रवी और आतंकवादी तक बोलने का दुस्साहस होता है। सीएम ने कहा कि यह वह मानसिकता है जो हर प्रकार से भारत की विरासत को अपमानित करना चाहती है। ये वही लोग हैं जिन्होंने जनजातीय समुदायों को हर कीमत पर भारत से अलग करने का प्रयास किया,उन्हें भड़काने का काम किया,ये वही लोग हैं जो भारत की आस्था का हमेशा अपमान करते हैं। सीएम योगी ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर कांवड़ यात्री भक्ति भावना से चलते हैं,लेकिन यहां दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ियों को आतंकवादी बोला जाता है,कांवड़ियों को अपमानित किया जाता है। सीएम ने कहा कि ऐसा करके विरासत को अपमानित किया जाता है। साथ ही सनातन धर्म की आस्था को अपमानित किया जा रहा है। कांवड़ियों को उपद्रवी कहना गलत है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000