भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों पर योगी का एक्शन जारी, भ्रष्टाचार के आरोप में औरेया के डीएम सुनील कुमार वर्मा को सीएम योगी ने किया निलंवित

सोनभद्र DM,गाजियाबाद SSP और अब औरैया के जिलाधिकारी को सस्पेंड कर सीएम योगी ने साफ सन्देश दे दिया है कि इस बार की स्थिति पहले जैसी नहीं रहेगी…

समाजवादी पार्टी के एजेंट के रूप में कर रहे थे,कार्य...
औरेया के डीएम सुनील कुमार वर्मा को सीएम योगी ने किया सस्पेंड…

विजलेंस जांच कराये जाने के भी दिये गए निर्देश,कई आईएएस राडार पर…

  • विधानसभा चुनाव के दौरान गोपनीय सूचनाएं लीक करने का भी लगा रहा है, आरोप
  • 31 मार्च को खनन, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार में सोनभद्र के जिलाधिकारी टी के शिबू को सीएम योगी ने किया था,सस्पेंड
  • 4 अप्रैल को औरैया डीएम पर कार्रवाई करते हुए दूसरे डीएम को सीएम योगी ने कर दिया है,सस्पेंड

लखनऊ। यह सच है कि कुछ मख्खनबाज अफसरों की सांठगांठ राजनीतिक पार्टियों के आकाओं तक से होती है और अपनी राजनैतिक रसूख कायम करने के लिए नजदीकियां बढ़ाते हैं और यह भूल जाते हैं कि एक अफसर का किसी एक राजनैतिक पार्टी से गठजोड़ कितना खतरनाक होता है, शायद इस बात का अंदाजा उस अफसर को नहीं होता। इस बार उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष का अनुभव लेकर पुनः मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ की आक्रामक बल्लेबाजी से पक्ष व विपक्ष सहित प्रदेश की नौकरशाही भी भौचक्की नजर आ रही है। इस बार यूपी के कई अफसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राडार पर हैं।

4 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया के जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विजलेंस जांच कराये जाने का भी निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। इसके पीछे सच्चाई यह है कि जिलाधिकारी पद पर रहते हुए सुनील कुमार वर्मा ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय राजनीतिक गठजोड़ साधने में अधिक रुचि रखते रहे। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुनील कुमार वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क बना रखा था और उन्हें गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहे थे, जो एक नौकरशाही की सेवा नियमावली के विपरीत है।

विधानसभा चुनाव की मतगणना के ठीक पहले समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकारियों को फोन जा रहा है कि जहां-जहां भाजपा उम्मीदवार कमजोर हैं, वहां की मतगणना धीमी गति से कराई जाये। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौकन्ने हो गये थे। उन्होंने यह जानने की कोशिश शुरू कर दी थी कि यह सूचनाएं कौन लीक कर रहा है। इन सूचनाओं को लीक करने में एक नाम सुनील वर्मा का भी सामने आया था। इस तरह के कई और अफसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राडार पर हैं जो अपना काम करने के बजाय राजनैतिक गठजोड़ बनाने में जुटे हैं। अभी उन अफसरों के भी पर कतरे जाने हैं जिन्होंने चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की मुहिम में लगे हुए थे और मतगणना से पहले ही समाजवादी पार्टी की सरकार बना रहे थे और उसी दिशा में कार्य कर थे। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000