सरकार से फ्री का राशन लेते हो और वोट भी नहीं देते’, होमगार्डों की गुंडागर्दी, चौकीदार को राइफल की बट से पीटा

बरेली में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दो वर्दी धारी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। घटना नवाबगंज तहसील की है, जहां दो होमगार्डों ने वर्दी की आड़ में जमकर गुंडागर्दी की। बताया जा रहा है कि अपनी जमीन की फर्द निकलवाने पहुंचे चौकीदार से किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद होमगार्डों ने पहले सरेआम गालियां दीं, फिर राइफल की बट से वार किये । दोनों होमगार्ड चौकीदार को करीब पांच मिनट तक जमीन पर गिराकर पीटते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच बैठा दी गई है। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने फोन पर बताया कि मारपीट, गाली गलौच और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला वर्दी से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच के भी आदेश दिए हैं।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि बरेली में थाना नवाबगंज से सटे बहोरनगला गांव निवासी वीरेंद्र कुमार जाटव थाना नवाबगंज में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। वीरेंद्र कुमार अपनी जमीन की फर्द निकलवाने तहसील पहुंचे थे।आरोप है कि वहां तहसीलदार कार्यालय में तैनात होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल उसे देखकर चुनावी टिप्पणी करते हुए बोले ‘सरकार से फ्री का राशन लेते हो और वोट भी नहीं देते.’ इस पर चौकीदार ने कहा कि जो भी गरीब है, वह सब राशन ले रहे हैं। इस बात पर चौकीदार और होमगार्ड में बहस होने लगी और विवाद इस कदर बढ़ गया कि तीनों में मारपीट हो गई।

थाने में बंद करने की दी धमकी

पीड़ित का आरोप है कि होमगार्डों ने गालियां दीं और थाने में बंद करने की धमकी दी। दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को तहसील परिसर में जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लात-घूसों और राइफल की बट से पीटकर पीड़ित को घायल कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मौके पर भीड़ तमाशबीन बनी हुई है। जमीन पर गिराकर दोनों होमगार्ड चौकीदार को पीट रहे हैं। उन्होंने पीड़ित को पहले राइफल की बट से पीटा, उसके बाद जमीन पर गिराकर सिर के ऊपर जूता रखकर पीटा गया। फिलहाल इस मामले में पीड़ित का कहना है कि उच्च अधिकारियों से पूरे मामले में शिकायत की जाएगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में शिकायत की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000