उत्तरप्रदेशअपराधमेरठ बारात में पैसे लूटने पर युवक पर हमलाः सिर में गंभीर चोट,हालत गंभीर By Pratibha Rajdar Last updated Feb 8, 2026 295 मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में एनएच-58 स्थित सैलीब्रेशन गार्डन में एक बारात के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। दिल्ली से आई इस बारात में पैसे लूटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना 5 फरवरी 2026 को हुई। दिल्ली के सुल्तानपुरी से आए ढोल वादक योगेश और उनके साथी बारात में शामिल थे। बारात जब सड़क किनारे चढ़ रही थी और बाराती पैसे लुटा रहे थे, तभी एक युवक पैसे लूटते हुए ढोल वादक रितिक के पैर पर चढ़ गया। रितिक ने इसका विरोध किया, जिस पर हमलावर युवक ने पत्थर मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद, वही युवक अपने 4-5 साथियों के साथ शंकर ढाबे के सामने खड़ी गाड़ी में बैठे रितिक के पास पहुंचा। उन्होंने रितिक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह वहीं बेहोश हो गया। घायल रितिक को तुरंत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने जानी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सुभारती चौकी प्रभारी वरुण कुमार ने बताया की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 295 Share